06 MAYMONDAY2024 5:18:27 AM
Nari

Vastu Tips: सुख-समृद्धि और बरकत चाहिए तो घर ले आएं इनमें से कोई 1 चीज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Feb, 2022 12:54 PM
Vastu Tips: सुख-समृद्धि और बरकत चाहिए तो घर ले आएं इनमें से कोई 1 चीज

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-समृद्धि का वास हो और खुशहाली बनी रहे। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से ना सिर्फ पॉजिटिविटी का संचार होता है बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी वास्तु पर विश्वास रखते हैं तो सजावट के लिए घर में इन चीजों को रखें। चलिए आपको बताते हैं कि घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि आती है...

 
मछली और कछुआ

घर में तांबे या चांदी का मछली और कछुआ रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा भी पॉजिटिविटी में बदल जाएगी।

PunjabKesari

मोर का पंख

वास्तु अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख रखने से सुख-समृद्धि आती है। वहीं, इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

PunjabKesari

गणेश जी की तस्वीर

घर में उतर या पूर्व दिशा की ओर नृत्य करते हुए गणेश जी की तस्वीर लगाने से सभी वास्तुदोष दूर होते हैं। वहीं, मेन गेट पर बप्पा की तस्वीर लगाने से घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी की सिक्के गिराते हुए मूर्त रखें

घर की उतर दिशा में मां लक्ष्मी की सोने के सिक्के गिराते हुई एक प्रतिमा रखें। इससे धन व काम में बरकत रहेगी।

PunjabKesari

तोते की तस्वीर लगाएं

घर में तोते की तस्वीर लगाने से घर में बरकत आती है। जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हों , उनके कमरे में तोते की तस्वीर या मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है।

PunjabKesari

पिरामिड

घर में रखा पिरामिड दरिद्रता दूर करता है। वास्तु के अनुसार, आप तांबे, चांदी और पीतल का बना हुआ पिरामिड रख सकते हैं।

PunjabKesari

 

 

 

 
 

Related News