01 MAYWEDNESDAY2024 10:01:31 PM
Nari

घर पर बनाएं Dry Fruits Mask, एक बार लगाने से ही मिलेंगे कईं फायदे

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 27 Mar, 2021 12:02 PM
घर पर बनाएं Dry Fruits Mask, एक बार लगाने से ही मिलेंगे कईं फायदे

हमारी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को काफी सेहतमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमें एनर्जी देते हैं। आपको दिन में एक बार तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती हैं और इससे और भी कईं फायदे मिलते हैं। ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। आज हम आपको इनसे बने कुछ खास फेस मास्क के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

PunjabKesari

1. काजू से बनाए फेसपैक

काजू खाने से कईं बेमिसाल फायदे मिलते हैं। इसमें भरपूर कैल्शियम होता है। अगर आपके चेहरे पर बड़े बड़े ओपन पोर्स हैं। अगर आपकी स्किन एक दम डल है या फिर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए

इस पैक को बनाने के लिए आपको कम से कम 5 काजू चाहिए, इसे आप पीस लें, पीसने के बाद अब आप इसमें 2 चम्मच गुलाब जल एड करें, इसे मिक्स करें, अब आप इसमें मुल्तानी मिट्टी एड करें। पेस्ट तैयार हो जाएगी। इस बात का ख्याल रखें कि यह पेस्ट न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा हो। अब आप चेहरा पानी से धोएं। इस पेस्ट को हाथ में लीजिए और इसके साथ हल्के हाथों से मसाज करें और इससे स्क्रब करें। 10 मिनट तक मसाज करने के बाद आप चेहरा धो लें। आप चाहे तो हफ्ते में 1 या 2 बार इससे स्क्रब कर सकती हैं।

2. बादाम से बनाएं मास्क

PunjabKesari

दिमागी शक्ति को तेज करने के लिए हम बादाम का सेवन करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। आजकल प्रदूषण के कारण हर किसी के चेहरे पर डेड स्किन सेल्स हैं जिससे स्किन डल लगती है। ऐसे में आप बादाम का मास्क लगा सकती हैं।

इसके लिए आपको चाहिए

आप 10 बादाम लें। इसे मिक्सी में बारीक पीस लें। अब आप इसमें एक कटोरी लें उसमें दही डालें। इस दही में आप बादाम का पेस्ट डाल दें। अब आप इसमें गुलाब जल डालें और इसकी पेस्ट तैयार करें। ध्यान रहे कि यह पेस्ट ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा न हो। अब आप पेस्ट लें और इसके साथ मसाज करें। अब आप तकरीबन 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और पानी से चेहरा धो लें।

3. किशमिश मास्क

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं या फिर उसके निशान है तो आप किशमिश फेसमास्क का इस्तेमाल करें। इससे बनाना भी बहुत आसान है साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट चेहरे पर ग्लो लाते हैं और काले निशानों से छुटकारा दिलाते हैं।

मास्क बनाने की विधी

PunjabKesari

सबसे आप रात को एक कटोरी में पानी डाल कर उसमें 5 किशमिश भीगो लें। अगले दिन सुबह इसे मिक्सी में पीस कर इसका पेस्ट तैयार करें। इसकी बारीक पेस्ट बनाएं। अब आप इसमें शहज एड करें। इसमें बिल्कुल हल्की हल्दी डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। अब आप सिंपल पानी से चेहरा धोएं और इसे अप्लाई करें। 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें और फिर आप चेहरा धो लें।

इन खास फेस मास्क से आपको खुद ही नतीजे देखने को मिलेंगे।

Related News