03 MAYFRIDAY2024 4:35:23 AM
Nari

इन 5 राशियों के लिए होलिका दहन में बन रहा खास योग!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 06 Mar, 2020 11:26 AM
इन 5 राशियों के लिए होलिका दहन में बन रहा खास योग!

रंगो का त्योहार होली बस आने वाले है। यह त्योहार हर जगह पर 10 मार्च को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले यानि 9 मार्च को होलिका दहन होता है। इस बार आने वाला होलिका दहन बड़ा शुभ होगा क्योंकि इस दिन ध्वज योग है। ऐसे में यह दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद खास होगा। ऐसे में कुल 12 राशियों में ऐसी 5 राशि के लोगों के लिए काफी फलदायक होगा। तो चलिए जानते है राशि के मुताबिक किन लोगों के लिए यह सफलका भरा होगा लेकिन उससे पहले जानते है क्या है ध्वज योगा...

ध्वज योग

ध्वज योग यानि मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, तरक्की आदि मिलना। 9 मार्च को होलिका दहन में ध्वज योग बनने से 5 राशियों पर गहरा व पॉजीटिव प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा हन आपको कुछ उपाय भी बात रहें है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले समय को और भी शुभ और अच्छा बना सकते है। 

Image result for holika dahan,nari

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए होली भरी खुशियों भरी रहेगी। इसके साथ ही इन्हें नौकरी, कारोबार आदि के कामों में सफलता प्राप्त होगी। इन्हें इनकी मेहनत का फल मिलेगा। इसके अलावा घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। 

कन्या राशि

इस राशि के लोग जिस काम को करने या पाने की कब से कोशिश कर रहे है उनकी मेहनत रंग लाएगी। आप अंदर से खुशी और शांति महसूस करेंगे। इसके साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से राहत मिलेगी। ऐसे में जो लोग विदेश जाने का प्लान कर रहें है तो उनके प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को हर काम में घर-परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने की कोशिश करे हें लोगों को सफलता मिलने के पूरे चांचिस हैं। मगर कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

Image result for happy family pic,nari

मकर राशि

यह धव्ज योग इस राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ फल देने वाला होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। इस समय इस राशि के लोग गुप्त तरीको से आरामदायक, सुक-सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते है। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। इसके साथ ही हर काम में सफलता मिलेगी। 

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती हैं। जो लोग बिजनेज करते हैं उन्हें लाभ मिलने के चांचिस हैं। इसके साथ इस होली पर आप अपने किसी खास मित्र या रिश्तेदार के साथ कोई नया काम शुरू कर सकते है। 

उपाय

 

सुख-शांति के लिए

इस होलिका दहन पर ध्वज योग के अच्छे संयोग बन रहे हैं।  ऐसे में इस दिन दूध में थोड़ा सा पानी मिक्स कर होलिका के दहन के समय उसे अर्पित करें। ऐसा करने से लाभ मिलेगा। 

धन प्राप्ति के लिए

जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहें है उन्हें इस दिन पर हरे रंग के चने या फिर गेंहू की टहनी को होलिका की अग्नि में जलाना चाहिए। इसके साथ ही गेंहू की टहनी की पहली शाखा को तोड़ें और उसे अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आर्थिक रूप से फायदा होगा। . 

पॉजीटिव एनर्जी के लिए

घर, दुकान, ऑफिस में से नैगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए ध्वज योग वाले दिन गाय के उपले पर थोड़ी पीली सरसों डालकर जलाएं। इसके साथ ही इससे निकलने वाला धुआं पूरे घर, दुकान या ऑफिस में फैलाएं। यह नैगिटिव एनर्जी को पॉजीटिव में बदलने का काम करता है। 

Image result for holi celebration pic,nari

लाभ पाने के लिए

होलिका दहन की भस्म को घर लाकर उससे  मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाए। इससे आपको लाभ मिलने के साथ सुख-शांति मिलेगी। 

क्या करें होलिका दहन के दिन?

- सबसे पहले इस दिन होलिका दहन पर पहुंचे, अग्नि को नमस्कार कर धरती पर जल डालें।
- उसके बाद अस अग्नि में गेंहू की बालियां, गोबर के उपले, और काले तिल के दाने अर्पित करें। 
- इसी अग्नि के चारों तरफ घूम कर 3 बार परिक्रमा लें। 
- परिक्रमा करने के बाद अपनी मनोकामना मांगे और माथा टेक लें। 
- इसके साथ ही होलिका दहन की अग्नि की भस्म या राख को अपने माथे और घर पर तिलक के रूप में लगाएं। 

मनोकामनाएं पूरी करने के लिए होलिका की अग्नि में क्या अर्पित करें ?

- अच्छी सेहत के लिए काले तिल को होलिका की अग्नि में डालें। 
- लंबे समय की चल रही बीमारी को दूर करने के लिए हरी इलाइची और कपूर अर्पित करें।
- आर्थिक स्थिति के मजबूत करने के लिए चन्दन की लकड़ी डालें।
- नौकरी पाने के लिए पीली सरसों चढ़ाए।
- विवाह और वैवाहिक परेशानियों के लिए हवन सामग्री चढ़ाए।
- नैगेटिव एनर्जी से मुक्ति पाने के लिए - काली सरसों (राई) को होलिका की अग्नि में अर्पित करें। 

Image result for holika dahan puja pic,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News