
नारी डेस्क: भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शादी को लेकर अलग-अलग रिवाज निभाए जाते हैं। आज हम आपको एक अनोखी और हैरान कर देने वाली शादी की परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दूल्हा और दुल्हन को शादी के बाद 3 दिन तक टॉयलेट जाने की मनाही होती है। यह रिवाज इंडोनेशिया के तिदोंग समुदाय में निभाया जाता है। इस परंपरा को निभाना उनके लिए शादी का बेहद अहम हिस्सा होता है।
यह भी पढ़ें: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार आए मीडिया के सामने
तिदोंग समुदाय इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ हिस्सों में रहने वाला एक जनजातीय समूह है। यह समुदाय अपनी अनोखी विवाह परंपराओंऔर मान्यताओं के लिए जाना जाता है। उनकी मान्यता है कि शादी के बाद कुछ नियमों का पालन करने से दूल्हा-दुल्हन का वैवाहिक जीवन सुखी और खुशहाल रहता है। यहां एक रिवाज यह भी है कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को लगातार तीन दिन और तीन रातों तक टॉयलेट नहीं जानाहोता। इस दौरान उन्हें बहुत ही कम मात्रा में खाना और पानी दिया जाता है, ताकि उन्हें टॉयलेट जाने की जरूरत ही न पड़े। यह रिवाज इसलिए निभाया जाता है ताकि नवविवाहित जोड़े का रिश्ता मजबूत और सुखी बना रहे।
यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 5 Places
तिदोंग समुदाय का मानना है कि शादी के बाद टॉयलेट जाना अशुभ होता है। उनका मानना है कि अगर नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद इन तीन दिनों में टॉयलेट जाता है, तो उनके रिश्ते में दरार आ सकती है। इस दौरान अगर नियम तोड़ा गया तो दंपति का जीवन अशांत हो सकता है या फिर उनकी संतान को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स को पीएम मोदी ने दिया भारत आने का न्योता
यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है, जहां उन्हें बहुत कम मात्रा में खाना-पानी दिया जाता है। इस दौरान उनके परिवार वाले उनकी निगरानी करते हैं ताकि वे टॉयलेट न जा सकें। तीन दिन पूरे होने के बाद उन्हें नहलाकर विशेष पूजा-पाठ कराया जाता है, ताकि बुरी शक्तियों का असर न हो। इसके बाद दंपति को पूर्ण रूप से पति-पत्नी माना जाता है और फिर वे सामान्य जीवन जी सकते हैं।