21 MAYTUESDAY2024 6:38:29 PM
Nari

दिन भर रहेगी एनर्जी, सुबह चाय की जगह ट्राई करें ये 4 हेल्दी Fruit Smoothies

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Sep, 2023 01:43 PM
दिन भर रहेगी एनर्जी, सुबह चाय की जगह ट्राई करें ये 4 हेल्दी Fruit Smoothies

कई लोगों को सुबह उठकर चाय की चुस्की लेने की आदत होती है। लेकिन इस बॉडी के लिए हेल्दी नहीं होती है। इसकी जगह आप फ्रेश फ्रूट स्मूदी ट्राई कर सकती हैं।  आपका पेट भी भरेगा और आप दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे। चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...

बनाना ग्रेप स्मूदी

अंगूर- 1 कप

केले - 1 कप (कटे हुए)

ग्रीन एप्पल- 1 कप (कटे हुए)

ओट्स- 1 कप

चीनी- (optional)

दूध/ओट मिल्क/ पानी- 1 कप

आइस क्यूब्स - 3-4

बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बर्तन में दूध, ओट मिल्क या  पानी लें।
2. इसके बाद केले, ग्रीन एप्पल, ओट्स, अंगूर और चीनी सब डालें।
3. सारी चीजों को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
4. मिश्रण को तब तक पीसें जब तक स्मूदी गाढ़ी न हो जाए।
5. इसके बाद स्मूदी को गिलास में डालें।
6. ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।

PunjabKesari

 

मैंगो और एप्पल स्मूदी

मैंगो - 1 कप ( कटे हुए)

एप्पल - 1 कप (कटे हुए)

ओट्स - 1 कप 

दूध - 1/4 कप 

चीनी - जरुरतअनुसार

दही - 1 कप 

पानी - 1 कप

आइस क्यूब्स - 3-4

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में दूध, पानी और दही मिलाएं। 
2. इसके बाद इसमें आम, सेब, चीनी डालें। 
3. सारी चीजों को मिक्सर जार में डालकर पीस लें। 
4. मिश्रण को तब तक पीसें जब तक स्मूदी गाढ़ी न हो जाए। 
5. इसके बाद स्मूदी को गिलास में डालें। 
6. ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व कर दें। 

बनाना और स्ट्रॉबेरी स्मूदी

बनाना - 1 कप (कटे हुए)
स्ट्रॉबेरी - 1 कप (कटी हुई)
ओट्स - 1 कप 
चीनी - जरुरतअनुसार
दूध - 1/2 कप 
दही - 1/2 कप 
पानी - 1 कप 
आइस क्यूब्स - 3-4

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले बनाना, ओट्स और स्ट्रॉबेरी को मिक्सर जार में डालें।
2. फिर इसमें दूध, दही, चीनी और पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। 
3. सारी चीजों का अच्छे से एक मिश्रण बना लें। 
4. आपकी  टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार है। 
5. ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व कर दें। 

PunjabKesari

ब्लू बैरी बनाना स्मूदी

ब्लू बैरी- 1 कप

बनाना - 1 कप (कटे हुए)

ओट्स - 1 कप 

चीनी - optional

दूध/ओट मिल्क/ पानी- 1 कप

आइस क्यूब्स - 3-4

बनाने की विधि

1. सबसे पहले बनाना, ओट्स और ब्लू बैरी को एक साथ मिक्सर जार में डालें।
2. फिर इसमें दूध, चीनी और पानी डालकर अच्छा सा स्मूदी पेस्ट बनाएं।
3. सारी चीजों का अच्छे से एक मिश्रण बना लें।
4. आपकी टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार है।
5. ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व कर दें।

PunjabKesari

Related News