20 APRSATURDAY2024 5:47:23 AM
Nari

Health Tips: इस गर्मियां जरूर खाएं आड़ू, मिलेंगे लाजबाव फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 May, 2021 02:05 PM
Health Tips: इस गर्मियां जरूर खाएं आड़ू, मिलेंगे लाजबाव फायदे

आड़ू विटामिन ए, सी, कैल्शियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह सफेद, लाल व पीले रंग का छोटा सा फल है जो काफी हद तक सेब की तरह दिखता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांगहोने के साथ किडनी संबंधी व कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाव रहता है। ऐसे में गर्मियों में इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। तो आइए जानते हैं पीच यानी आड़ू खाने के फायदे...

आड़ू खाने का सही समय

वैसे तो इसे किसी भी वक्त खाया जा सकता है। मगर इसे भोजन के तुरंत बाद खाने से बचना चाहिए। वहीं इसे खाने के करीब 30 मिनट बाद खाना एकदम सही रहेगा। साथ ही जिन लोगों को स्किन एलर्जी, सूजन आदि की समस्या है उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना चाहिए। 

तो चलिए जानते हैं आड़ू खाने के लाजबाव फायदों के बारे में...

PunjabKesari

कैंसर से बचाव

आड़ू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। रिसर्च के अनुसार, इसके सेवन से कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स से बचने की क्षमता बढ़ती है। 

किडनी के लिए फायदेमंद 

इसमें मौजूद पोटैशियम किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह यूरिनरी ब्लैडर के लिए क्लेजिंग एजेंट की तरह काम करके किडनी को हैल्दी रखता है। ऐसे में इससे जुड़ी बीमारियां की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

वजन रखें कंट्रोल

आड़ू पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वहीं इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है उन्हें अपनी डेली डाइट में आड़ू को शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर

आड़ू में विटामिन ए, सी, कैल्शियम, फाइबर आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं इस समय दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से बचाव रहेगा। 

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

आड़ू में अन्य पोषक तत्वों के साथ बीटा कैरोटीन होता है। यह शरीर में विटामिन ए बनाने में काम आता है। वहीं विटामिन ए रेटिना को हैल्दी रखने में मदद करता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने व इसे स्वस्थ रखने के लिए आड़ू का सेवन जरूर करना चाहिए। 
 

Related News