29 MARFRIDAY2024 1:26:49 AM
Nari

गांठ गोभी खाने के ये हैं खास फायदे, पाचन दुरुस्त होकर कैंसर से रहेगा बचाव

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Feb, 2021 03:05 PM
गांठ गोभी खाने के ये हैं खास फायदे, पाचन दुरुस्त होकर कैंसर से रहेगा बचाव

फूल गोभी और बंद गोभी को हर किसी ने खाई होगी। मगर बहुत कम लोग गांठ गोभी के बारे में जानते होंगे। असल में, यह सफेद गोभी की ही एक किस्म है जो पोषक तत्वों से भरपूर होने से सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह आमतौर पर सफेद, हरे, पीले और बैंगनी रंग में मिलती है। यह खासतौर पर यूरोपियों देशों में मिलती है। मगर अब भारत के उत्तरी भाग के लोगों द्वारा भी खाई जाती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं गांंठ गोभी व कोहलरबी से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में...

कैंसर से करे बचाव 

गांठ गोभी (कोहलरबी) में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

पाचन शक्ति बढ़ाए

इसमें फाइबर होने से पाचन शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। यह आंतों की बेहतर तरीके से देखभाल करने के साथ पेट दर्द, सूजन, कब्ज आदि पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक जैसे काम करता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। ऐसे में मोतियाबिंद व आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत रहती है। 

दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक 

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गांठ गोभी का सेवन करने से एनर्जी बढ़ने में मदद मिलती है। इससे बार-बार सांस फुलने, थकान, कमजोरी की परेशानी से राहत मिलती है। ऐसे में शारीरिक व मानसिक तौर पर बेहतर विकास होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। 

ब्लड प्रेशर रखे नियंत्रित 

पोटैशियम का उचित स्त्रोत होने से यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ धमनियों स्वस्थ रहती है। ऐसे में हार्ट अटैक, स्ट्रोक व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

एनीमिया की परेशानी होगी दूर

खून की कमी को पूरा करने के लिए गांठ गोभी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें अन्य जरूरी तत्वों के साथ आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में आयरन को इनटेक को बेहतर बनाता है। ऐसे में खून की कमी पूरी होने के साथ थकान, कमजोरी, सिरदर्द आदि की समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्ट करके बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम करता है। 

मजबूत हड्डियां 

बच्चे हो या बड़े हर किसी को मजबूत हड्डियों की जरूरत होती है। इसके लिए डाइट में गांठ गोभी शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे हड्डियां मजबूत होकर जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही गठियां की समस्या होने से बचाव रहता है। 

नहीं बढ़ेगा वजन

एक्पर्ट्स के अनुसार, गांठ गोभी (कोलरबी) का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है वे इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। बात इसे खाने की सही समय की करें तो गांठ गोभी को नाश्ता, लंच या डिनर किसी भी समय खाया जा सकता है। 

PunjabKesari

गांठ गोभी (कोहलरबी) के नुकसान

जैसे की सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का जरूरत से अधिक सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 

- अधिक मात्रा में गांठ गोभी खाने से फूड एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है। 

- इसे अधिक खाने से एसिडिटी व पेट से संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती है। 

- इसका उत्पादन ग्रीन हाउस में होने से इसमें नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह रूक सकता है। ऐसे में कैंसर की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। 

नोट- जो लोग पहले से ही किसी बीमारी या समस्या से परेशान है उन्हें एक्सपर्ट्स को पूछ कर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

Related News