26 APRFRIDAY2024 9:45:37 AM
Nari

रोजाना खाएं 1 कप स्ट्रॉबेरी, दिल रहेगा स्वस्थ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Jun, 2020 10:43 AM
रोजाना खाएं 1 कप स्ट्रॉबेरी, दिल रहेगा स्वस्थ

खाने में खट्टे-मीठे स्वाद वाली स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते है। यह दिल को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरा बढ़ता चला जा रहा है। इससे बचने के लिए रोजाना 1 कप स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही हार्ट अटैक आने का खतरा कम होता है। तो चलिए जानते हैं दिल को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए स्ट्रॉबेरी हमारे लिए कैसे फायदेमंद है...

कैसे हैं दिल के लिए फायदेमंद?

रिसर्च के अनुसार स्ट्रॉबेरीज को खाने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें एंथोसियानिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि हार्ट अटैक आने के खतरे को कम करने में मदद करता है। इटली में वैज्ञानिकों ने 23 हैल्दी लोगों पर स्टडी की। उन्होंने उन लोगों को 30 दिनों तक रोजाना 3 कप स्ट्रॉबेरीज खिलाई। इसका रिजल्ट यह मिला की उन लोगों के शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस पहले की तुलना में कम हो गया। इसके अलावा इन लोगों के प्लेटलेट्स काउंट में भी बढ़ोतरी पाई गई। 

 

बैड कोलेस्ट्रॉल करें कम

जब धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण प्लाक जमने लगता है तो हार्ट अटैक आने का खतरा तेजी से बढ़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व बैड को कम करने में मदद करती है। इस तरह दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स जो एक प्रकार की चर्बी होती है। उसे भी घटाने में मदद करती है। असल में शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने से हार्ट अटैक आने के चांचिस बढ़ते है। इसतरह रोजाना स्ट्रॉबेरीज का सेवन करने से इस खतरे से बचा जा सकता है। 

 

सूजन करें कम

शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन होना दिल का दौरा पड़ना या शरीर को कोई भी बीमारी लगने का एक मुख्य कारण है। गलत खानपान और लाइफ स्टाइल के चलते इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक रिसर्च के अनुसार स्ट्रॉबेरीज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लैवोनॉइड पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से इंफ्लेमेशन यानि सूजन से राहत मिलती है। इसतरह दिल स्वस्थ रहता है, जिससे हार्ट अटैक के साथ अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की परेशानी होती है। उन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता हैं। यही हार्ट फैल होने के साथ व्यक्ति की जान जाने तक का कारण बनता है। इससे बचने के लिए पोटैशियम से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। पोटैशियम से भरपूर फूड्स खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। साथ ही इसमें फाइबर भी अधिक होने से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। ऐसे में दिल तंदरूस्त रहता है। इसलिए दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना स्ट्रॉबेरीज का सेवन जरूर करें।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News