24 MARMONDAY2025 10:55:14 AM
Nari

सर्दियों में रोजाना खाएं मूली, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों से रहेगा बचाव

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Nov, 2020 12:00 PM
सर्दियों में रोजाना खाएं मूली, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों से रहेगा बचाव

सर्दियों के मौसम में बीमारियों की चपेट में जल्दी आने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इनसे बचने के लिए डाइट में हैल्दी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने से डायबिटीज, कैंसर, मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं मूली से मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...

कैसे करें सेवन? 

1. मूली की सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। 
2. इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।
3. इसे कद्दकस कर इससे परांठे बना कर भी खाना फायदेमंद रहेगा। 

PunjabKesari

तो चलिए अब जानते हैं मूली को डाइट में शामिल करने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

1. कैंसर से बचाव 

मूली में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फॉलिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से यह शरीर में कैंसर की कोशिकाएं बनने से रोकती है। ऐसे में आंत, पेट, मुंह व किडनी के कैंसर से बचाव रहता है। 

2. पीलिया रोग से दिलाए आराम

रोजाना सुबह खाली पेट कच्ची मूली का सेवन करने से पीलिया का रोग जल्द ठीक होने में मदद मिलती है। साथ ही जिन लोगों को यूरिन ना आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में रस बनने से यूरिन न आने की परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही यूरिन के दौरान दर्द, जलन आने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जिन लोगों को खट्टी डकार आने की परेशानी होती है। उन्हें मूली के 1 कप रस में मिश्री मिलाकर पीना चाहिए। 

3. डायबिटीज से दिलाए आराम

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में डायबिटीज बढ़ने के साथ इस रोग की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

PunjabKesari

4. इम्यूनिटी बढ़ाए

अक्सर सर्दियों में सर्दी-जुकाम व खांसी होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मूली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी स्ट्रांग कर सर्दी-जुकाम आदि मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। साथ ही शरीर में होने वाले दर्द व थकान से आराम रहता है। 

5. पायरिया करे दूर

जिन लोगों को पायरिया की परेशानी होती है। उन्हें मूली का रस निकाल कर दिन में 2-3 बार मसूड़ों व दांतों पर मल कर फिर इससे कुल्ला करनी चाहिए। आप चाहे तो इसका रस पी भी सकते हैं। इसके अलावा मूली का सलाद खाने से भी दांतों व मसूड़ों को मजबूती मिलती है। ऐसे में पायरिया के रोग से छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

6. वजन घटाए

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। उन्हें अपनी डाइट में मूली को जरूर शामिल करना चाहिए। इसे नींंबू के रस व नमक के साथ मिलकर सलाद बनाकर या रस बना कर सेवन करना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट भरा होने से भूख कम लगती है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से आराम रहता है। 

7. स्किन के लिए फायदेमंद 

स्किन पर पिंपल्स होने की परेशानी में मूली का एक टुकड़ा प्रभावित जगह पर रगड़ें। फिर ठंडे पानी से मुंह धोएं। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां आदि की समस्या दूर हो स्किन ग्लो होने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा में नमी बरकरार रहती है। 

Related News