24 APRWEDNESDAY2024 6:54:36 AM
Nari

रोजाना खाएं 1 कटोरी दलिया, कई बीमारियों से रहेगा बचाव

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Jun, 2020 09:49 AM
रोजाना खाएं 1 कटोरी दलिया, कई बीमारियों से रहेगा बचाव

दलिया में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। रोजाना 1 कटोरी दलिया का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दलिया खाना शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

दलिया- 100 ग्राम
शक्कर- 50 ग्राम
देसी घी- 1/2 टीस्पून
दूध- 300 मि.ली.
पानी- 200 मि.ली.

PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले प्रेशर कुकर में घी गर्म कर उसमें 3-4 मिनट के लिए दलिया भूनें।
- अब उसमें पानी डालकर कुकर बंद कर 1-2 सीटी लगा लें। 
- उसके बाद लगभग 7-8 मिनट तक दलिया को गैस की स्लो फ्लेम में पकाएं।
- दलिया पकने के बाद गैस बंद कर दें।
- कुकर को खोलकर उसमें चीनी और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर उसे 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। ताकि यह कूकर के तली में चिपके न।
- दलिया ज्यादा गाढ़ा लगने पर इसमें और दूध मिलाएं।
- इसे चलाते हुए कुछ देर पकाएं और आंच से उतार लें।

आपका दलिया बनकर तैयार है। इसे कटे बादाम, काजू से गार्निश कर खाने और खिलाने का मजा लें।

दलिया खाने से मिलने वाले फायदे...

वजन करें कम

रोजाना रात को 1 कटोरी दलिया खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह भूख मिटाने के साथ पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में भी फायदेमंद होता है। 

कोलेस्ट्रॉल रखें कंट्रोल

दलिया शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है। साथ इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी आती है। यह मसालेदार भोजन की तुलना में अधिक एनर्जी दिलाता है।

डायबिटिज में फायदेमंद

डायबिटीज़ के मरीजों को अपनी डाइट में दलिया जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होने से शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

बेहतर पाचन तंत्र

इसका सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल का रखें ख्याल

रोजाना 1 कटोरी दलिया का सेवन करने से दिल तंदुरुस्त रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को 21% कम करने में मदद करता है।

कब्ज से दिलाएं राहत

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती हैं। उन्हें रोजाना इसे खाना चाहिए। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर सभी पोषक तत्व होने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा मिलता है।

ब्रेस्ट कैंसर से करें बचाव

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकता है। खासतौर पर यह ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में महिलाओं को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Related News