18 APRTHURSDAY2024 10:55:20 PM
Nari

क्या सपने में सांप का डंसना शुभ होता है? जानिए इसके पीछे का शास्त्र

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Jul, 2022 05:43 PM
क्या सपने में सांप का डंसना शुभ होता है? जानिए इसके पीछे का शास्त्र

सपने कई तरह के शुभ संकेत देते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का कोई न कोई अर्थ जरुर होता है। बहुत से लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। किसी को सांप फन उठाए हुए दिखता है तो किसी को डंसते हुए सांप दिखते हैं। कई लोग सांप से जुड़े हुए सपनों को शुभ मानते हैं कुछ लोग इन्हें अशुभ भी मानते हैं। बहुत सो लोग यह भी मानते हैं कि यदि कोई व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित होता है तो भी उसे ऐसे सपने आते हैं। आज आपको इस बारे में बताएंगे कि सपने में सांपों का दिखाई देना शुभ होता है या अशुभ। तो चलिए जानते हैं ...

कालसर्प दोष का हो सकता है संकेत 

अगर आपको सपने में सांप आपका पीछा करते हुए दिखाई देते हैं ,पानी में तैरते हुए दिखते हैं या फिर हाथों और पैरों से लिपटे हुए दिखते हैं तो आपको कालसर्प दोष हो सकता है। इन संकेतों में आपको अपनी कुंडली दिखा लेनी चाहिए। इसके अलावा यदि सांप के सपने लगातार आ रहे हों। आपको सपने में सांप डंस रहे हों या फिर लड़ाई करते दिख रहे हों तो यह भी कालसर्प दोष का ही संकेत हो सकता है। 

सपने में सांप काटते हुए दिखाई देना 

यदि आपको अपने सपनों में सांप काटते हुए दिखाई देता है तो आपको भविष्य में कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। परंतु यदि सांप आपको काटने में कामयाब नहीं हो पा रहा है तो यह शुभ संकेत हो सकते हैं। इसका अर्थ हो सकता है कि आप जल्दी किसी कार्य में जीत हासिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

मंदिर में सांप का दिखना 

अगर आप अपने सपने में सांप को किसी मंदिर के अंदर देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई इच्छा जल्दी पूरी होने वाली है। इसके अलावा अगर आप शिवलिंग पर सांप को लिपटे हुए दिेख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि शिव जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। ऐसे लोगों को हर कार्य में भी सफलता प्राप्त होने के आसार रहते हैं। 

सांप को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखना 

यदि आपको सपने में सांप किसी पेड़ पर चढ़ते हुए दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपको सफेद सांप पेड़ पर चढ़ते हुए दिखता है या कहीं बैठे हुए दिखते हैं तो यह भी शुभ संकेत हो सकते हैं। 

PunjabKesari

इस तरह के सपने देते हैं बुरे संकेत 

अगर आपको सपने में सांप मरा हुआ दिखाई देता है तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है। सपने में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देना भी शुभ संकेत नहीं है। यह बुरा संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि आपको सपने में नवेले और सांप की लड़ाई दिखाई देती है तो यह कानूनी लफड़ों में फंसने का संकेत हो सकता है। अगर आपको सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो आपको पैसे की हानि हो सकती है। परंतु अगर किसी निर्धन व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरता दिखाई देता है तो उसे धन की प्राप्ति हो सकती है। 

PunjabKesari


 

Related News