22 AUGTHURSDAY2024 2:01:41 AM
Nari

पति के लिए Lucky मानी जाती हैं K नाम की लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती विशेष कृपा!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Jul, 2024 08:55 PM
पति के लिए Lucky मानी जाती हैं K नाम की लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती विशेष कृपा!

नारी डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव देखा जाता है। नाम के प्रथम अक्षर का संबंध व्यक्ति की राशि से होता है इसलिए कहा जाता है कि नाम और ग्रहों का गहरा संबंध है। अधिकतर लोगों का नाम जन्म के समय मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए रखा जाता है।  "K" अक्षर के नाम वाले लोग अपने आत्म-सम्मान से कभी समझौता नहीं करते हैं। अगर किसी से मन-मुटाव हो गया तो फिर ये मुश्किल से ही उनसे दोबारा बात करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं "K" अक्षर यानी हिंदी में "क" अक्षर के नाम वालों का व्यक्तित्व कैसा होता है।

 पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं।

जिन लड़कियों का नाम 'K' अक्षर से शुरू होता है,  वे अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं।  विवाह के बाद विशेष सफलता जीवन में प्राप्त होती हैं। ये सभी को साथ लेकर चलने वाली होती हैं। ये अपनी प्रतिभा से पति के दिल पर राज करती हैं। घर के लोगों में अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है।  इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये कोई भी काम बड़े ही मन से और लगन से करती हैं जिस कारण इन्हें जीत हासिल होकर ही रहती है। पैसा के साथ -साथ नाम भी कमाती है इस अक्षर की लड़किया।

PunjabKesari

जिम्मेदारी निभाने वाली और थोड़ी गुस्सैल भी

स्वभाव से "क" नाम के लोग थोड़ा सुस्त होते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी तरह सक्रिय भी हो जाते हैं। यह लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते है। यह  जितने शांत होते हैं। उन्हें गुस्सा भी इतनी तेजी से आता है। अक्सर ये लोग गुस्से में आकर गलत फैसला कर लेते हैं और बाद में इन्हें इसका बहुत अफसोस भी होता है। इन पर मंगल ग्रह का बहुत प्रभाव होता है और जिसकी वजह से ये लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। पिता की तुलना में अपनी माता के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे रहते हैं। इनके जिद्दी स्वभाव की वजह से उनको बहुत कम दोस्त बन पाते हैं।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

नाम शास्त्र का कहना है कि इस नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी का हाथ रहता है। लाइफ को लेकर जिस चीज की प्लानिंग कर लेती हैं, उसे वैसे ही करके दम लेती हैं। ये काफी मेहनती होती हैं। बुद्धिमानी के दम पर लाइफ में बहुत आगे जाती हैं। लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार प्रयास करती रहती हैं। ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होती हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। 

Related News