30 APRTUESDAY2024 11:36:36 PM
Nari

हॉलीवुड क्वीन Gigi Hadid ने ट्रेडिशनल लुक में दिखाई अदाएं, डिजाइनर अब्बू जानी की साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Apr, 2023 05:29 PM
हॉलीवुड क्वीन Gigi Hadid ने ट्रेडिशनल लुक में दिखाई अदाएं, डिजाइनर अब्बू जानी की साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के दूसरे दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। इवेंट में शामिल हुए ज्यादा सेलेब्स ने दूसरे दिन के लिए ट्रेडिशनल अटायर ही वियर किया। वहीं हॉलीवुड क्वीन गीगी हदीद भी इवेंट में साड़ी में नजर आई। डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला की आइवरी और गोल्डन साड़ी पहनी थी जिसमें वह काफी गर्जियस लग रही थी। 

व्हाइट साड़ी  में बेहद खूबसूरत दिखी गीगी

गीगी हदीद ने दूसरे दिन के लिए स्लीव जैकेट ब्लाउज के साथ चिकनकारी स्कर्ट और चिकन साड़ी ड्रेप की। ब्लाउज पर की गई गोल्डन कारीगरी हॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक पर चार-चांद लगा रही थी। 

PunjabKesari
साथ में उन्होंने हाथ में गोल्डन कंगन ,कानों में छोटे-छोटे डायमंड इयररिंग्स और बालों में बन बनाकर अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

डिजाइनर अब्बू जानी की साड़ी की इवेंट में कैरी

आपको बता दें कि हॉलीवुड एक्ट्रेस गीगी हदीद ने फेमस डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला के द्वारा तैयार की गई पोषाक पहनी थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने आउटफिट की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गीगी के द्वारा पहनी गई साड़ी में उनके अटेलियर लखनऊ और उत्तर प्रदेश में महिला कारीगारों ने हाथों से कढ़ाई की है। क्रिस्टल, सेक्विन हाइलाइट्स और बोल्ड, गोल्ड जरदोजी बॉर्डर के साथ उनकी साड़ी को डिजाइन किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

  
वहीं ऑवरऑल लुक में गीगी हदीदी एक महारानी जैसी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid)

Related News