19 APRFRIDAY2024 11:19:54 AM
Nari

दुल्हनिया बनने जा रही गौहर खान, Wedding Card में दिखी लवस्टोरी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Dec, 2020 11:07 AM
दुल्हनिया बनने जा रही गौहर खान, Wedding Card में दिखी लवस्टोरी

'बिग बॉस 7' की विनर एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है जिसकी तस्वीरें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। जिसमें गौहर एंगेजमेंट रिंग फलाॅन्ट करती दिखाई दी थी। इसी बीच अब गौहर और जैद का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें गौहर और जैद की लवस्टोरी बताई गई है। 

गौहर ने शेयर किया वेडिंग कार्ड

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग कार्ड शेयर किया है। गौहर और जैद के वेडिंग कार्ड में स्कैच के जरिए बेहद ही खास अंदाज में दोनों की लवस्टोरी बताई गई है। वेडिंग कार्ड में बताया गया है कि किस तरह लाॅकडाउन में दोनों के दिल मिले, फिर प्यार का इजहार हुआ और अब दोनों एक होने जा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

गौहर-जैद का प्री-वेडिंग शूट

हाल ही में गौहर ने अपने प्री-वेडिंग शूट की वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की थी। जिसमें गौहर खान और जैद दरबार ट्रैडिशनल लुक में नजर आए। गौहर ने मल्टी कलर का लहंगे में तो वहीं जैद दरबार क्रीम कलर के कुर्ते में दिखाई दिए। वीडियो को शेयर कर गौहर ने लिखा था, 'सिर्फ एक हफ्ता रह गया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

25 दिसंबर को एक होंगे गौहर-जैद

गौरतलब है कि गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर जैद दरबार संग अपने निकाह की तारीख का ऐलान किया था। उनके लिखे कैप्शन के मुताबिक गौहर 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। गौहर और जैद की शादी बेहद सिंपल तरीके से होगी। कोरोना महामारी के कारण शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी ही शादी में शामिल होंगे।

PunjabKesari

राॅयल रखी गई वेडिंग थीम

शादी के फंक्शन 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। दोनों मुंबई के 5 स्टार होटल ITC मराठा में राॅयल वेडिंग करने वाले हैं। करीबी सुत्रों के मुताबिक शादी में सब कुछ गौहर की पसंद का रखा जाएगा। दोनों की वेडिंग थीम राॅयल रखी गई है। 

Related News