नारी डेस्क: क्रिसमस के कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में लड़कियां रंग आउटफिट की तलाश में जुटे रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रेड आउटफिट्स से इंस्पायर होकर आप भी अपने लुक को शानदार बना सकती हैं। यहां कुछ रेड आउटफिट आइडियाज दिए गए हैं जो आपको इस फेस्टिव सीजन में ग्लैमरस दिखाएंगे।
दीपिका पादुकोण का रेड गाउन
दीपिका का रेड साटन गाउन स्टाइल एलिगेंस और क्लासी लुक देता है। स्लीक बन और मिनिमल ज्वेलरी के साथ यह लुक क्रिसमस पार्टी के लिए परफेक्ट है।
आलिया भट्ट का रेड कोऑर्ड सेट
आलिया ने रेड कोऑर्ड सेट के साथ सिम्पल और कंफर्टेबल स्टाइल अपनाया। आप भी रेड क्रॉप टॉप और स्कर्ट या पैंट के साथ एक क्यूट और कैजुअल लुक क्रिएट कर सकती हैं।
कियारा आडवाणी की रेड साड़ी
कियारा का रेड साड़ी लुक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश है। इसे स्टोन-वर्क ब्लाउज और चोकर नेकलेस के साथ पेयर करें।
जान्हवी कपूर का रेड बॉडीकॉन ड्रेस
जान्हवी की बॉडीकॉन ड्रेस आपके फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए परफेक्ट है। इसे न्यूड हील्स और खुले बालों के साथ स्टाइल करें।
अनन्या पांडे का रेड ब्लेजर ड्रेस
अनन्या की रेड ब्लेजर ड्रेस एक बोल्ड और शीक चॉइस है। इसे ब्लैक बूट्स और सिल्वर ज्वेलरी के साथ पेयर करें।
करीना कपूर का रेड एथनिक सूट
करीना का रेड शरारा सूट फेस्टिवल के लिए एकदम सही है। इसे ओवरसाइज ईयररिंग्स और ब्राइट लिपस्टिक के साथ स्टाइल करें।
टिप्स
- रेड आउटफिट्स के साथ न्यूड या सटल मेकअप अच्छा लगता है।
- स्लीक पोनीटेल, वेवी बाल या बन चुनें।
- मिनिमल ज्वेलरी जैसे स्टड्स, चोकर या क्लच बैग का इस्तेमाल करें।
इन स्टाइल्स को अपनाकर आप क्रिसमस पर फैशन गोल्स सेट कर सकती हैं।