26 APRFRIDAY2024 4:25:47 PM
Nari

कहीं आप तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध, इन तरीकों से करें असली व नकली की पहचान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Dec, 2020 01:14 PM
कहीं आप तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध, इन तरीकों से करें असली व नकली की पहचान

दूध तो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। बच्चे हो या बड़े हर कोई इसे पीता है। दूध में मौजूद पोषक तत्व मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती दिलाने के साथ शरीर का बेहतर विकास में मदद करता है। मगर इसकी जगह मिलावटी दूध का सेवन करने से शरीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। बात अगर दूध में मिलावट की करें तो इसमें पानी मिलाने की बात तो हर किसी ने सुनी होगी। मगर आज के समय इसमें सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि डिटर्जेंट, साबुन, यूरिया आदि चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सेवन करने से बीमारियां लगने के साथ शरीर के विकास में रूकावटें आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको दूध की शुद्धता को पहचानने के लिए कुछ खास टिप्स बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप असली व नकली दूध की आसानी से पहचान कर पाएंगे।

1. दूध में सबसे ज्यादा पानी मिलाया जाता है। ऐसे में इस मिलावट को चैक करने के लिए पत्थर या लकड़ी की सतह पर दूध की कुछ बूंदें डालें। अगर दूध शुद्ध होगा तो वह सफेद रंग की लकीर छोड़ते हुए धीरे-धीरे बहेगा। इसके विपरित नकली दूध बिना कोई निशान छोड़े तेजी से बह जाएगा। ‌

PunjabKesari

2. जिस दूध में डिटर्जेंट या सोडा पाउडर मिला होगा। उसमें जरूरत से ज्यादा झाग होगी। साथ ही इस झाग से बुलबुले भी बनेंगे। अगर आप इन बुलबुलों को रोशनी में देखेंगे तो इसमें आपको रंग दिखाई देगा। ऐसे में यह नकली दूध सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। 

 

3. दूध को गाढ़ा करने के लिए इसमें यूरिया मिलाया जाता है। इसकी शुद्धता को चैक करने के लिए 1 चम्मच दूध को टेस्ट ट्यूब में भरें। अब उसमें 1/2 चम्मच अरहर का पाउडर या सोयाबीन मिलाएं। 5 मिनट के बाद इसमें लाल लिटमस रखें। अगर पेपर का रंग लाल से नीला हो गया तो समझ जाए कि दूध मिलावटी है।

 

4. थोड़े से दूध को कटोरी में डालकर उसमें हल्दी मिलाएं। अगर दूध शुद्ध होगा तो उसमें हल्दी तुरंत गाढ़ी हो जाएगी। इसके विपरित मिलावटी दूध वैसा ही रहेगा, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

PunjabKesari
 ‌
5. दूध के स्वाद से भी इसकी शुद्धता की पहचान की जा सकती है। वैसे तो ये पीने में मीठा होता है। मगर आपको इसका टेस्ट कड़वा लगे तो समझ जाए कि यह नकली है। 

 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News