26 APRFRIDAY2024 1:59:11 PM
Nari

जुबान ना बोल सकें वो नजरे बोल दें...  स्टनिंग दिखने के लिए अपनाएं हिना खान के आई मेकअप लुक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Oct, 2021 04:08 PM
जुबान ना बोल सकें वो नजरे बोल दें...  स्टनिंग दिखने के लिए अपनाएं हिना खान के आई मेकअप लुक

चाहे शादी हो या पार्टी हर लड़की सुंदर दिखना चाहती है। आंखें ही हैं, जो किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती को बयां करती हैं। आप चाहे कितना भी फउंडेशन लगा लें लेकिन आंखो को हाइलाइट किए बीना मेकअप अधूरा  ही नजर आता है। फैशन की जानकारी रखने वाले जानते हैं कि काैन सा मेकअप आपको परफेक्ट बनाता है। जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी अपने  नेचुरल लुक के साथ मेकअप में एक्‍सपेर‍िमेंट करती हैं। तो चलिए देखें हीना कपूर के कुछ  स्टनिंग मेकअप लुक जो  फैन्‍स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। 

PunjabKesari
बोल्ड कैट आई 


हाल ही में हीना खान ने  ब्लैक मिनी ड्रेस में भी एक फोटोशूट करवाया था।  फुल स्लीव्स वाले इस लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ- साथ हिना का मेकअप और  हेयरस्टाइल भी शानदार था। उन्होंने न्यूड लिप्स और बोल्ड कैट आई से अपने लुक को आकर्षक बनाया है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हिना ने वेवी बालों को हाफ पोनी में बाधां है और साथ में ब्रॉड गोल्डन हूप्स पहने हैं।

PunjabKesari
ग्रीन लाइनर

लेटेस्ट फोटोशूट में हिना ने रॉ मैंगो ब्रांड से लिया गया सैटिन ग्रीन रंग में स्टाइलिश पैंट सूट पहना था। इस लुक में उनका आई मेकअप बहुत आकर्षित करने वाला है। उन्होंने मेटैलिक ग्रीन लाइनर, आईशैडो और ग्रीन कोल से आंखों को स्मोकी  लुक दिया है। इसके साथ उन्होंने लिप कलर के लिए मैट न्यूड शेड यूज किया है और फेस को परफेक्ट तरीके से कंटूर किया था। इस लुक के साथ हिना ने बैग साइड में मैसी पोनी बनाई है। 

PunjabKesari

येलो निऑन आई लुक

 हिना के येलो निऑन आई लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। येलो कलर के कलरफुल आईशैडो और फॉल्स लैशेस के साथ न्यूड शेड लिप्स में हिना काफी ग्लैमरस नजर आई थी। हिना ने ब्रोंज़ बेस, ब्रश्ड ब्रोज़, और हाइलाइटेड प्वॉइंट्स के साथ अपनी आंखों को मिनिमल रखा था। हिना खान ने अपने लाइट वेवी शार्ट कर्ल बालों के साथ पेयर किया है। जो उनके लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना रहा था। 

PunjabKesari
 ब्लू लाइनर 

हिना खान का यह ब्लू लाइनर लुक भी साबित करता है कि आपको अधिक मेकअप करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हिना खान की तरह आप भी ब्लू आईमेकअप में सेक्सी लग सकती हैं। सबसे पहले आखों पर प्राइमर लगाएं, प्राइमर लगाने के बाद ब्लू आईशैडो को लगाएं ब्लू आईशैडो के लगाने के बाद आखों पर गिल्टर लगा कर आई लाइनर लगाएं। ऐसा करने से आपको हिना खान जैसा लुक मिलेगा। शानदार बनाया था।

PunjabKesari

डो-आई मेकअप 

हीना की तरह आप भी डो-आई मेकअप ट्राई कर सकते हैं। डो आईमेकअप पर आंखों को डिफ्रेंट लुक दिया जाता हैं। इसमें  काजल को आई लैशेज पर लगाया जाता है। डो आई मेकअप में ब्राउन शेड का आईशैडो यूज किया जाता हैं। ब्राउन आईशैडो को लोअर आई लाइन और आंखों पर लगाया जाता हैं। इसके बाद आईलैशेज पर हल्का सा लाइनर लगाकर हिना खान जैसा लुक पा सकते हैं।

PunjabKesari
डार्क पर्पल मेकअप

 न्यूड मेकअप लुक भी काफी पसंद किया जाता है।  हिना ने पलकों पर जिस तरह से डार्क पर्पल आइशैडो का उपयोग किया था , यह इन्हें सुपर मॉडल लुक दे रहा था। आगे के बालों को बीच मांग के साथ दो भागों में बांटा गया है, जबकि पीछे की तरफ सभी बालों को एक साथ लेकर जूड़ा बनाया गया है। रानी कलर की ड्रेस के साथ डीप पर्पल आइशैडो बहुत ही कूल लग रहा था। 
 

Related News