28 APRSUNDAY2024 9:20:32 PM
Nari

घर से दरिद्रता दूर करेगा श्रीकृष्ण का ये प्रिय पौधा, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Apr, 2023 12:34 PM
घर से दरिद्रता दूर करेगा श्रीकृष्ण का ये प्रिय पौधा, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

हर कोई अपने घर को अलग-अलग तरीके से सजाना पसंद करता है। कुछ लोग डेकोरेटिव आइटम्स तो कुछ रंग-बिरंगे पेड़-पौधों के साथ अपना आशियाना सजाते है। पेड़-पौधे सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ  घर में पॉजिटिविटी का भी संचार करते हैं। वहीं शुभ पौधों में से एक है कदंब का पेड़। कदंब का पेड़ आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह श्रीकृष्ण का भी प्रिय पौधा माना जाता है। तो चलिए आज आपको इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताते हैं..

इस दिशा में लगाना होता है शुभ 

श्रीकृष्ण का यह प्रिय पौधा घर की दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर के बाहर भी आप इस पौधे को लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और व्यक्ति पर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनती है। इसके अलावा यह पौधा लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी बहुत ही अच्छी रहती है। 

PunjabKesari

गुरु ग्रह होता है ठीक 

मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी को यह पौधा बहुत ही प्रिय है। ऐसे में उनकी पूजा में इस फूल का इस्तेमाल करने से वह प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु को कदंब का फूल चढ़ाने से गुरु ग्रह भी अनुकूल स्थिति में रहता है। 

कदंब का फूल भी होता है शुभ 

वास्तु शास्त्र की मानें तो कदंब का पेड़ कुंडली में मौजूद गुरु दोष से निजात दिलाता है। इसके अलावा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है उसे पानी में इस फूल को डालकर नहाना चाहिए। इससे गुरु दोष दूर होता है। 

PunjabKesari

राहु का दुष्प्रभाव होगा कम 

कदंब का फूल यदि तोरण के रुप में मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो घर में पॉजिटिविटी आती है। इसके अलावा राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद होगा प्राप्त 

यदि कदंब का फूल मंदिर या फिर तिजोरी में रखा जाए तो मां लक्ष्मी और नारायण भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी भी दूर होती है और व्यक्ति को ऊपर लगे कर्ज से भी राहत मिलती है। 

PunjabKesari


 

Related News