22 FEBSUNDAY2026 10:01:05 AM
Nari

'वो जवानी में मर जाएंगे'...ये लिखने के कुछ घंटे बाद Tik Tok स्‍टार कूपर नोरिगिया की हो गई मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jun, 2022 11:40 AM
'वो जवानी में मर जाएंगे'...ये लिखने के कुछ घंटे बाद Tik Tok स्‍टार कूपर नोरिगिया की हो गई मौत

जीवन का भरोसा नहीं कब मौत आ जायेगी काेई नहीं जानता। मशहूर टिक टॉक स्‍टार कूपर नोरिगिया के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। उन्हे क्या मालूम था कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने के बाद यूं अलविदा कह जाएंगे। नोरिगिया का 19 साल की उम्र में निधन हो गया।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि नोरिगिया को लॉस एंजिलिस के एक मॉल के पार्किंग एरिया में मृत पाया गया था। उनकी मौत किस कारण हुई है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।  19 साल के स्‍टार कूपर के 17 लाख से ज्‍यादा फॉलोवर्स थे, उनकी मौत की खबर सुन फैंस सदमे में हैं। 

PunjabKesari

कूपर ने मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट कर लिखा था- ‘ऐसा कौन सोचता है कि वो लोग जवानी में मर जाएंगे.’ । इस वीडियो में वह बेड पर लेटे नजर आ रहे थे। वह अकसर  फनी स्‍केटबोर्डिंग और फैशन वीडियो पोस्ट किया करते थे। वह कई टिक टॉक स्‍टार के साथ  भी काम कर चुके हैं। 

PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक  कूपर के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में किसी अनहोनी होने की आशंका से इनकार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Related News