30 MARSUNDAY2025 5:04:40 PM
Nari

आज फाल्गुन अमावस्या की रात अजमा लिया ये उपाय तो खींची चली आएंगी लक्ष्मी माता

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Feb, 2025 01:48 PM
आज फाल्गुन अमावस्या की रात अजमा लिया ये उपाय तो खींची चली आएंगी लक्ष्मी माता

नारी डेस्क: फाल्गुन अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन पितृ तर्पण, दान-पुण्य, और विशेष उपाय करने से धन, सुख-समृद्धि और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अगर आपके घर में धन की कमी बनी रहती है, आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या है तो आज की रात कुछ विशेष उपाय करने से लाभ हो सकता है।

PunjabKesari
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक


रात में पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ11 बार "ॐ नमः भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। इससे घर में धन, सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है।
 

घर के मुख्य दरवाजे पर भी जलाएं दीपक

रात को घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
PunjabKesari

हनुमान जी की पूजा करें

इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।"ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे बुरी शक्तियां दूर होती हैं और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
 

फिटकरी का उपाय

आज रात दाहिनी हाथ में एक टुकड़ा फिटकरी का लेकर उसे घर से सभी कमरों में घुमाएं। आखिर में उसे किसी काले कपड़े में बांधकर घर से मुख्य दरवाजे पर बांध दें। वास्तु अनुसार, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्या दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत रहती है।
 

Related News