29 JULWEDNESDAY2026 8:53:07 AM
Nari

'F.I.R' की चंद्रमुखी चौटाला का बदला अंदाज, धोती-ब्लाउज से लेकर साड़ी तक में दिखाया देसी ग्लैमर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 Jun, 2026 11:57 AM
'F.I.R' की चंद्रमुखी चौटाला का बदला अंदाज, धोती-ब्लाउज से लेकर साड़ी तक में दिखाया देसी ग्लैमर

नारी डेस्क:  टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'F.I.R' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली कविता कौशिक आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि अब वह छोटे पर्दे पर पहले की तरह नजर नहीं आतीं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं। 45 साल की कविता कौशिक का स्टाइल समय के साथ और भी निखरता नजर आता है। खास बात यह है कि वह पारंपरिक भारतीय पहनावे को मॉडर्न टच के साथ पेश करती हैं, जिससे उनका हर लुक अलग और आकर्षक दिखाई देता है।

धोती-ब्लाउज में दिखा सबसे अलग अंदाज

कविता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सफेद और लाल रंग के खूबसूरत कॉम्बिनेशन में नजर आईं। उन्होंने रेडीमेड सफेद धोती पहनी थी, जिस पर लाल रंग का ब्लॉक प्रिंट बेहद आकर्षक लग रहा था। इस धोती को उन्होंने लाल रंग के हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया। ब्लाउज के बैक डिजाइन में भी वही प्रिंट दिखाई दिया, जिससे पूरा लुक बेहद स्टाइलिश नजर आया। कविता खुद भी इस आउटफिट को अपने पसंदीदा लुक्स में से एक बता चुकी हैं।

PunjabKesari

मिनिमल जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने इस देसी लेकिन ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए कविता ने ज्यादा एक्सेसरीज का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने छोटे गोल्डन ईयररिंग्स, एक स्टाइलिश रिंग और रंग-बिरंगे हेयर एक्सेसरीज के साथ लुक को खास बनाया। बालों को चोटी में बांधकर सामने हल्की लटें छोड़ी गई थीं, जबकि लाल बिंदी, विंग्ड आईलाइनर और न्यूड मेकअप ने उनके पूरे अंदाज को और निखार दिया।

फ्लोरल साड़ी में भी बिखेरा जलवा

कविता का साड़ी लुक भी किसी से कम नहीं था। उन्होंने सफेद सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर पीले और नीले रंग के फ्लोरल डिजाइन बने हुए थे। साड़ी के बॉर्डर पर ब्राउन टोन की डिटेलिंग इसे और खास बना रही थी। उन्होंने साड़ी को बेहद एलिगेंट तरीके से ड्रेप किया और पल्लू को खुले अंदाज में कैरी किया। वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने पल्लू को अपने गोल्डन सेक्विन ब्लाउज के साथ स्टाइल करके लुक में ग्लैमरस ट्विस्ट भी जोड़ा।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  25 साल की सबसे छोटी  MLA मैथिली ठाकुर ने देसी अंदाज से जीता सबका दिल,लगीं बेहद खूबसूरत

सिंपल स्टाइलिंग बनी लुक की खासियत

कविता के इन लुक्स की सबसे बड़ी खासियत उनकी सिंपल स्टाइलिंग रही। उन्होंने ज्यादा जूलरी या हैवी मेकअप का सहारा नहीं लिया। खुले कर्ली बाल, हल्का न्यूड मेकअप और नेचुरल एक्सप्रेशन उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना रहे थे। यही वजह है कि तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दोनों साफ नजर आते हैं।

PunjabKesari

पिंक साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

एक अन्य लुक में कविता बेबी पिंक रंग की साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी पूरी तरह सादगी से भरी थी, लेकिन उन्होंने इसे ब्राइट पिंक ब्लाउज के साथ पेयर कर ग्लैमरस टच दे दिया। ब्लाउज का डिजाइन चोली स्टाइल में था, जिसने पूरे लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बना दिया। सीढ़ियों पर बैठकर दिए गए उनके पोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए।

सिल्वर जूलरी ने बढ़ाया आकर्षण

इस पिंक साड़ी लुक के साथ कविता ने सिल्वर जूलरी चुनी। बड़े झुमके, स्टाइलिश कंगन और बटरफ्लाई डिजाइन वाली अंगूठी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। काली बिंदी और हल्के ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ उन्होंने अपने देसी अंदाज को बेहद खूबसूरती से पूरा किया।

PunjabKesari

आज भी फैंस के दिलों पर करती हैं राज

कविता कौशिक भले ही अब टीवी पर पहले जैसी सक्रिय न हों, लेकिन उनका स्टाइल और फैशन सेंस लगातार चर्चा में बना रहता है। वह हर बार यह साबित कर देती हैं कि सादगी और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लुक को खास बनाया जा सकता है। धोती-ब्लाउज हो या फिर खूबसूरत साड़ी, कविता का हर अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।   

 

Related News