26 APRFRIDAY2024 3:56:11 AM
Nari

गूंथे आटे से जुड़े वास्तु नियम, गलत तरीका घर में फैला देता है नेगेटिविटी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Sep, 2020 07:16 PM
गूंथे आटे से जुड़े वास्तु नियम, गलत तरीका घर में फैला देता है नेगेटिविटी

महिलाएं अक्सर रसोईघर में काम करती समय बहुत सी चीजों को एक साथ करना पसंद करती है। ताकि बाद में किसी चीज की कमी न हो। खासतौर पर वर्किंग वुमेन सब्जियों को और आटे के पहले से ही ज्यादा मात्रा में तैयार कर रखती है। इससे उनका समय बच जाने के साथ बार-बार एक ही काम करने की जरूरत नहीं पड़ती है। मगर यहां बात आटा गूंथने की करें तो शास्त्रों के अनुसार, इसे उतनी मात्रा में ही गूंथना चाहिए, जितनी जरूरत है। मगर इसे पहले से ही गूंथ कर रखने से सेहत को नुकसान होने के साथ घर में नेगेटिविटी बढ़ने का खतरा रहता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

आटा गूंथ के रखना माना जाता है अशुभ

अक्सर महिलाएं बार-बार के झंझटों में पड़ने की जगह एक साथ ही काफी आटा गूंथ लेती है। साथ ही उसे फ्रिज में रख कर जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करती है। मगर शास्त्रों के अनुसार, इस आटे को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही एक बार इसे इस्तेमाल करने के बाद बाकी के बचे आटे को फ्रिज में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में हर सयय जरूरातानुसार ही आटा गूंथ कर इस्तेमाल करना चाहिए। 

गूंथा हुआ आटा पिंड का प्रतीक

हिंदू धर्म में पिंड दान करने की परंपरा है। इसमें मरे हुए इंसान के लिए आटे की गोलियां बना कर पानी में बहाई जाती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, घर पर आटा गूंथ के रखना पिंड के बराबर माना जाता है। ऐसे में इस आटे को  इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही इसे भूल से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, इस आटे को पिंड की तरह मानने से यह भूखी आत्माओं की भूख शांत करता है।

nari,PunjabKesari

घर में नेगेटिविटी बढ़ना

जैसे कि पहले ही बताया गया है कि गूंथे  हुए आटे को घर पर ऱखना और दोबारा इस्ते माल करना अशुभ होता है। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। ऐसे में घऱ का माहौल अशांत व लड़ाई- झगड़ों वाले रहता है। 

सेहत के लिए नुकसान

पहले से गूंथे हुए आटे की रोटियां बनाकर खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में पाचन तंत्र खराब होने से कई बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। शास्त्रों के मुताबिक भी ऐसे आटे से तैयार रोटी खाना बीमारियों को निमंत्रण देने के बराबर माना जाता है। 

मानसिक परेशानियां

ऐेसे आटे की रोटी खाने से सेहत को नुकसान होने के साथ व्यक्ति के अंदर आलस  भरा रहता है। उसपर नेगेटिविटी बढ़ने के साथ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसतरह व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहता है। साथ ही बहुत से लोग यह जान ही पाते हैं कि इसके पीछे का कारण पहले से गूंथे हुए आटे की रोटी खाना होता है।

nari,PunjabKesari

ध्‍यान रखें ये बात

- इस बात का खास ध्यान रखें कि जितने आटे की जरूरत है उतना ही गूंथे। 
-  बचे हुए आटे को फ्रिज में रखने से बचें। 
- आटे को गूंथने के बाद उसपर तीन अंगुलियों के निशान बनाएं। ये निशान इस बात का प्रतीक होते है कि यह आटा किसी मृतक के लिए नहीं बल्कि इंसानों के लिए है।

Related News