24 APRWEDNESDAY2024 8:27:56 PM
Nari

रविवार को करें ये उपाय, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 May, 2020 12:24 PM
रविवार को करें ये उपाय, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

रविवार का दिन भगवान दिनकर यानी सूर्य देव के होता है। अगर आप रोजाना सूर्य देव की पूजा नहीं कर सकते है तो उनके प्रिय दिन यानी रविवार को उन्हें अर्घ्य दे सकते है। सिर्फ इस एक दिन सूर्य देव की पूजा करने से बाकी के दिनों का भी पुण्य प्राप्त होता है। सच्चे व साफ मन से इनकी पूजा करने से बुद्धि, बल, विद्या का विकास होता है। समाज में व्यक्ति का आत्मासम्मान, मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है। हर कार्य में सफलता मिलती है। ऐसे में अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते है तो  उन्हें खुश करने के लिए हर रविवार को इन उपायों को जरूर करें। 

surya-puja,nari

गाय को रोटी दें

हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। माना जाता है कि उसमें सभी देवी-देवता वास करते है। इसलिए रोजाना गाय को रोटी खिलाना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना ऐसा नहीं कर सकते तो रविवार की सुबह गाय को ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। 

जल चढ़ाएं

सूर्य देव अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाने वाले देवता है। उन्हें रोजाना जल चढ़ाने से शरीर में पॉजीटिविटी का संचार होता है। सेहत बरकरार रहती है। उन्हें लाल रंग सबसे प्रिय होने से जल में कुमकुम और लाल रंग के ही फूल डाल कर अर्पित करना शुभ फलदायी होता है। इसके साथ ही बरगद के वृक्ष को भी जल चढ़ाने अच्छा माना जाता है। वैसे तो इसे रोज करना चाहिए। मगर आप ऐसा नहीं कर सकते है तो इसे रविवार के दिन जरूर करें। 

surya pooja,nari

मछलियों को आटे की गोली खिलाएं

सूर्य देव की असीम कृपा पाने के लिए मछलियों को आटे की गोलियां बना कर खिलानी चाहिए। इससे सूर्य देव की खुश होते है। ऐसे में घर-परिवार में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।

चींटियों को डालें शक्कर

चींटियों को शक्कर डालने से सूर्य देव प्रसन्न होते है। ऐसा करने से घर के लड़ाई - झगड़े दूर हो खुशहाली भरा माहौल बनता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। किस्मत के सितारे ऊंचाइयों को छुते है।

जरूरतमंदो की करें मदद

माना जाता है कि भगवान जितना खुश पूजा- पाठ करने से होते है। उससे कई गुणा दूसरों की मदद करने वाले पर प्रसन्न होते है। इसलिए हो सके तो हर रविवार को किसी गरीब, जरूरतमंद, रोगी या फिर किन्‍नर की अपने सामर्थ्य के अनुसार सहायता करें। ऐसा करने से सूर्य देव जीवन में आनी वाली समस्याओं को दूर करते है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते है। 

poor people,nari

माथे पर लगाएं चंदन

रविवार के दिन पूजा- पाठ करने के बाद अपने और घर के बाकी सदस्यों के माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर साकारात्मक ऊर्जा व साहस बढ़ता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। 

व्रत रखें

सूर्य देव को खुश करने के लिए आप व्रत भी रख सकते है। इससे घर-परिवार में खुशहाली, सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। इनके व्रत के दौरान नमक का प्रयोग न करें। 

surya pooja,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News