27 APRSATURDAY2024 3:45:18 PM
Nari

ऑयली फूड खाने के बाद करें ये काम, नहीं होगी वजन बढ़ने की समस्या

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jul, 2021 03:12 PM
ऑयली फूड खाने के बाद करें ये काम, नहीं होगी वजन बढ़ने की समस्या

मानसून का मौसम बस आने वाला है। इस दौरान लोग तला व मसालेदार चीजों को खाने का खूब मजा लेते हैं। मगर भारी मात्रा में इन चीजों का सेवन करने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। इससे मोटापा आने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं। इसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के अपनी फेवरेट चीजें खा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

गुनगुना पानी पीना फायदेमंद 

इसके लिए ऑयली फूड खाने के बाद 15-20 मिनट के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होगा। ऐसे में ऑयली फूड आसानी से पचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया से शरीर नेचुरली डिटॉक्‍सीफाई होता है। ऐसे में शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। 

डिटॉक्स ड्रिंक पीना सही 

आप शरीर को फिट एंड फाइन रखने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पी सकती है। इससे शरीर में जमा एक्सट्रा फैट व विषैले पदार्थ निकलने में मदद मिलती है। इसके लिए खाने के 10-15 मिनट के बाद एक गिलास गर्म में 1 नींबू का रस मिलाकर पीएं। आप कोई और डिटॉक्स ड्रिंक का भी सेवन कर सकती है। 

PunjabKesari

ताजे फल और सब्जियों का करें सेवन 

अगर आप ऑयली फूड खाने वाले हैं। इसे खाने के बाद दिनभर में कुछ और खाने की जगह पर सिर्फ हरी सब्जियां व फल खाएं। इससे ऑयली फूड खाने से होने वाला नुकसान कम होगा। इसके अलावा प्रोबायोटिक्स खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए दही या ग्रीक योगर्ट खाना फायदेमंद रहेगा। इससे पाचन दुरुस्त रहने के साथ वजन बढ़ने की समस्या से बचवा रहता है। 

 

थोड़ा टहलना सही 

अक्सर लोग रात के समय में ऑयली व भारी भोजन खाने के तुरंत बाद ले जाते हैं। मगर इससे मोटापे बढ़ने की समस्या होती है। इसकी जगह पर खाने के तुरंत बाद 2-25 मिनट तक टहलें। इससे मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। खाया हुआ भोजन जल्दी से पचने में मदद मिलती है।

Related News