27 APRSATURDAY2024 5:21:31 AM
Nari

गुलाब जल और बादाम पीसकर बनाएं Night Cream, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 May, 2021 05:20 PM
गुलाब जल और बादाम पीसकर बनाएं Night Cream, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

गर्मियों में तेज धूप के संपर्क में आने से स्किन संबंधी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में इससे बचने के लिए स्किन केयर में खास चीजें यूज करने की जरूरत होती है। वहीं लड़कियां दिन के समय तो चेहरे की देखभाल अच्छे से कर लेती है। मगर सोने से पहले इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। इसके कारण स्किन समय से पहले ही बूढ़ी व बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको नेचुरल चीजों से तैयार नाइट क्रीम बनाना व लगाना सिखाते हैं। सिर्फ इस क्रीम को लगाकर ही आपके चेहरे पर गुलाबी व बेदाग निखार आएगा। 

तो आइए जानते हैं इस नाइट क्रीम के बारे में...

 

सामग्री

बादाम- 15-16
गुलाब जल- आवश्यकता अनुसार

PunjabKesari

विधि

- एक कटोरी में गुलाब जल डालकर उसमें बादाम रातभर भिगोएं।
- सुबह को गुलाब जल से अलग करके छील लें।
- अब नया गुलाब जल लें।
- फिर दोनों चीजों को मिक्सी में पीस लें।
- अब तैयार मिश्रण को छन्नी से छान लें।
- आपकी नाइट क्रीम बन कर तैयार है।
- इसे फ्रिज में स्टोर करें। इस आप 8-10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती है।

नोटः आप छन्नी पर आए पेस्ट को किसी भी फेसपैक में मिला सकती है।

PunjabKesari

ऐसे करें इस्तेमाल

- सबसे पहले चेहरे को गुलाब जल से साफ करें।
- फिर इस नाइट क्रीम को 5-10 तक मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं।
- रातभर इसे लगा रहने दें।
- सुबह चेहरे को धोएं।
- डेली रूटीन में इस क्रीम को लगाएं।

फायदा

- यह एंटी-एजिंग का काम करेगा। ऐसे में झुर्रियां कम होने में मदद मिलेगी। 
- आंखों नीचे काले घेरे दूर होंगे।
- पिंपल्स, दाग-धब्बे साफ होकर चेहरा पर ग्लो आएगा।
- स्किन टोन साफ होकर चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा।


 

Related News