26 APRFRIDAY2024 11:05:35 AM
Nari

गर्म पानी मिलाकर पीएं ये चीजें, सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jan, 2021 10:15 AM
गर्म पानी मिलाकर पीएं ये चीजें, सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा

सर्दी से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर का तापमान सही रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। मगर इसमें कुछ चीजें मिलाकर पीने से इसका फायदा दोगुना हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

गर्म पानी और हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- वायरल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाव रहता है। साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी से बचाव रहता है।

PunjabKesari

गर्म पानी और लहसुन

दिल को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। मगर गर्म पानी और कच्चे लहसुन की 1-2 कलियों का ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌सेवन करने से डबल फायदा मिलता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल व इससे जुड़ी बीमारियों से राहत मिलती है। पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी आदि से आराम मिलता है। 

गर्म पानी में नींबू और शहद

वजन घटाने के लिए गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीना बेस्ट माना जाता है। इससे शरीर डिटॉक्स होने के साथ वजन घटाने में मदद मिलती है‌। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद और नींबू से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार आदि परेशानियों से बचाव रहता है। ‌ ‌   ‌ 

PunjabKesari

गर्म पानी और गुड़

गुड़ में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे गर्म के साथ खाने से इसका दोगुना फायदा मिलता है। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ पाचन तंत्र में सुधार होता है। इसतरह पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है‌। 

PunjabKesari

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News