20 APRSATURDAY2024 12:22:23 PM
Nari

घर की दिशा के हिसाब से चुनें फर्श का रंग, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Oct, 2021 03:11 PM
घर की दिशा के हिसाब से चुनें फर्श का रंग, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

घर बनवाते समय लोग हर चीज का खास ध्यान रखते हैं। वे घर की नई चीजों से सजावट करने के साथ दीवारों पर अलग-अलग रंग करवाते हैं। मगर बदलते जमाने में लोग अब दीवारों के साथ फ्लोर यानि फर्श पर भी अलग-अलग रंग का पत्थर लगाना पसंद करते हैं। वास्तु अनुसार, घर की दिशा के हिसाब से फर्श का रंग चुनना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं वास्तु अनुसार, फर्श के पत्थर का सही रंग...

वास्तु अनुसार यूं चुनें घर की हर दिशा के हिसाब से फ्लोरिंग कलर...

उत्तर दिशा में काले रंग का फर्श

घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास माना जाता है। इस दिशा में काले रंग का पत्थर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही आमदनी के नए अवसर मिलते हैं।

PunjabKesari

उत्तर-पूर्व दिशा में आसमानी रंग का फर्श

घर की उत्तर-पूर्व दिशा शिव जी को समर्पित मानी जाती है। माना जाता है कि भगवान शिव को नीला रंग अतिप्रिय है। ऐसे में आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नीला या आसमानी रंग का फर्श बनवा सकते हैं। इससे आप पर और आपके परिवार पर शिव जी की असीम कृपा रहेगी।

PunjabKesari

पूर्व दिशा  में गहरे हरे रंग का फर्श

घर की पूर्व दिशा भगवान सूर्य की मानी जाती है। इस दिशा पर गहरे हरे रंग का फर्श लगवाना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार ऐसा फर्श समाज में मान-सम्मान बढ़ाने का काम करता है।

PunjabKesari

दक्षिण-पूर्व दिशा में बैंगनी रंग का फर्श

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में भगवान ब्रह्मा जी को समर्पित मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा का फर्श बैंगनी रंग का होना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

PunjabKesari

Related News