27 APRSATURDAY2024 9:18:33 AM
Nari

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में B Town का दिखा ग्लैमर अंदाज, दीपिका-कियारा ने लूटी Limelight

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Mar, 2024 11:26 AM
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में B Town का दिखा ग्लैमर अंदाज, दीपिका-कियारा ने लूटी Limelight

इन दिनों अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। कपल की शादी भले ही जुलाई में है लेकिन दोनों की ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से शुरु हो चुकी है। पहले दिन कॉकटेल नाइट रखी गई थी जहां कई बी-टाउन सेलेब्स का अलग अंदाज ही देखने को मिला। बी-टाउन सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक में दिखे। 

सबसे पहले बात करते हैं जल्द पेरेंट्स बनने वाले दीपवीर की। दीपिका यहां ब्लैक कलर की गाउन में नजर आई। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का नेकलेस, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, रेड लिपस्टिक, बालों में स्टाइलिश एक्सेसरीज और रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं रणवीर व्हाइट कलर के पेंट सूट में और आंखों पर चश्मा लगाए बेहद हैंडसम दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कियारा अडवाणी ब्लैक कलर के डीपनेक स्ट्रैप्लेस ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में दिखी। इसके साथ उन्होंने कानों में ईयररिंग्स पहने। बालों में हाई बन बनाए कियारा भी बेहद गॉर्जियस नजर आई।आपको बता दें कि कियारा ने डिजाइनर अल्बिना डायला का गाउन पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 
करीना कपूर खान पेस्टल कलर की साड़ी में दिखी। इसके साथ करीना ने ग्रीन और पेस्टल कलर का ही नेकलेस वियर किया। बालों को खुला छोड़ करीना भी बेहद प्यारी लगी। वहीं सैफ ब्लैक कलर के कोट पैंट और पर्पल शर्ट में नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अक्षय कुमार, अजय देवगन और अमन देवगन एक साथ पोज देते हुए दिखे। तीनों ही एक्टर्स ने ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना जिसमें वह बेहद हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

जेनेलिया ने प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन ब्लैक कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना। बालों में बन, गले में नेकलेस और कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहन वह भी काफी प्यारी लगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Related News