08 JULTUESDAY2025 7:53:14 AM
Nari

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: Vibhu के बाद, अब इस मशहूर फिल्ममेकर की कैंसर ने ली जान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Jun, 2025 03:38 PM
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: Vibhu के बाद, अब इस मशहूर फिल्ममेकर की कैंसर ने ली जान

नारी डेस्क:  Vibhu Raghav के बाद बॉलीवुड को बड़ा झटका, मशहूर फिल्ममेकर का कैंसर से निधनफिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर  फिल्ममेकर विनोद छाबड़ा का आज 5 जून को कैंसर से निधन हो गया। वे महज 55 साल के थे। विनोद छाबड़ा के निधन की खबर सुनकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले बहुत दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अंतिम संस्कार आज ही होगा

विनोद छाबड़ा का अंतिम संस्कार आज 5 जून को मुंबई में किया जाएगा। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर दी है और बताया है कि अब वे इस दुनिया में नहीं रहे। परिवार पर उनके निधन से गहरा सदमा हुआ है।

PunjabKesari

विनोद छाबड़ा का परिचय

विनोद छाबड़ा ने करीब 40 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। उन्होंने न केवल हिंदी फिल्मों में बल्कि मलयालम, तमिल, तेलुगु, बंगाली समेत 20 से ज्यादा भाषाओं में फिल्मों का निर्माण किया। उनकी बनाई कई फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

ये भी पढ़ें: Dipika Kakar के बाद पॉपुलर सिंगर को हुआ ब्रेस्ट कैंसर– सोशल मीडिया पर साझा की इमोशनल पोस्ट

मशहूर फिल्में और काम

विनोद छाबड़ा की हिंदी फिल्मों में ‘पापी गुड़िया’, ‘जिम्मेदार’, ‘माई हसबैंड्स वाइफ’ जैसी कई सफल फिल्में शामिल हैं। वे सिर्फ एक फिल्ममेकर ही नहीं, बल्कि एक अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके थे।

PunjabKesari

हाल ही में हुआ था विभू राघव का निधन

यह खबर खासतौर पर इसलिए भी दुखद है क्योंकि कुछ दिन पहले ही टीवी एक्टर विभू राघव का भी कैंसर के कारण निधन हुआ था। विनोद छाबड़ा की यादें और उनकी फिल्में हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं।  

Related News