05 MAYSUNDAY2024 5:37:39 PM
Nari

इस साल टूटी इन फेमस जोड़ियों की शादी, एक ने तो अपना 24 साल पुराना रिश्ता कर दिया खत्म

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 31 Dec, 2022 03:50 PM
इस साल टूटी इन फेमस जोड़ियों की शादी, एक ने तो अपना 24 साल पुराना रिश्ता कर दिया खत्म

इंडस्ट्री में कब रिश्ते बनते है और कब बिगड़ते है इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस साल जहां कई स्टार्स ने अपने रिश्ते की शुरुआत की तो कुछ ने अपना रिश्ता ही खत्म कर दिया। साल 2022 में कई फेमस जोड़ियों का तलाक हुआ। चलिए इस पैकेज में हम आपको उन्हीं जोड़ियों के बारे में बताते है जिन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया।

राजीव सेन-चारू असोपा

इस लिस्ट में पहला नाम तो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी का है। राजीव सेन और चारू असोपा ने अलग होने का फैसला लिया। चारू ने राजीव पर मारपीट, शक करने और उनके करियर को खत्म करने के आरोप लगाए। वही राजीव ने भी उन्हें बहुत बुरा भला कहा। आखिरकार अब चारू पति का घर छोड़ नए घर में शिफ्ट हो गई है और वो अपने करियर पर भी फोकस कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

सोहेल खान- सीमा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई व एक्टर सोहेल खान ने भी अपनी बीवी से तलाक लिया। सीमा और सोहेल ने लव मैरिज  की थी।  इस साल दोनों ने अपना 24 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। जब इन्होंने तलाक का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। खुद सीमा ने कहा था कि उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सही करने की कोशिश की लेकिन चीजें सही नहीं हुई। आखिर में उन्होंने अलग होना ही बेहतर समझा।

धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत

साउथ के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस साल की शुरुआत में तलाक का ऐलान किया। उनके अलग होने की खबर से भी फैंस हैरान हुए थे हालांकि बीच में खबर आई थी कि दोनों अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं लेकिन खुद कपल ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा।

करण मेहरा-निशा रावल

करण मेहरा और निशा रावल काफी वक्त से अपने बिगड़ते रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में है। इस कपल ने भी इस साल तलाक लेने का ऐलान किया। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा चुके है।

हनी सिंह- शालिनी तलवार

रैपर यो यो हनी सिंह भी अपनी पत्नी से अलग हो चुके है। पिछले साल शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स की माने तो हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक शालिनी तलवार को दिया है। हनी ने अपना नया लाइफपार्टनर भी ढूंढ लिया है। हाल में ही वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे।

इमरान खान-अवंतिका मलिक

इस साल एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने भी अपना रिश्ता खत्म किया। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। बता दें इमरान और अवंतिका की एक बेटी भी है।
 

Related News