26 APRFRIDAY2024 8:37:32 PM
Nari

लाल या पिंक नहीं... नाम के लहंगों का चला ट्रेंड, बी-टाउन हसीनाओं ने भी किया ट्राई

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 25 Jan, 2021 02:37 PM
लाल या पिंक नहीं... नाम के लहंगों का चला ट्रेंड, बी-टाउन हसीनाओं ने भी किया ट्राई

अपनी शादी को लेकर हर लड़की काफी एक्साइटेड होती है। इस दिन लड़कियां सबसे अहम चीज शादी का जोड़ा जैसे लहंगे पर लाखों रुपए खर्च कर देती हैं। वहीं अगर हम बात करें बी-टाउन की हसीनाओं की तो अपनी शादी के लिए उन्होंने अपने नाम का लहंगा पहना। जो अब फैशन का एक नया ट्रेंड बन गया है। अगर आप भी अपनी शादी का लहंगा खरीदने जा रही हैं तो आज हम आपको कुछ लुक दिखाएंगे जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। जिनको फॉलो करके आप अपने लिए परफेक्ट न्यू लहंगा डिजाइन खरीद सकती है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने अपनी शादी में सब्‍यासाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया हुआ गोटा पट्टी वाला लाल लहंगा वियर किया था। जिस पर 'सदा सौभाग्याकरी भव:' लिखा हुआ था। दीपिका वो पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी में पर्सनलाइज्ड लहंगा पहना और उसके नया फैशन ट्रेंड सेट किया था। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी शादी में फेमस फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लाल रंग का लहंगा पहना था। उनके शादी के जोड़े को बनाने में 3,720 घंटे लगे थे। प्रियंका के इस लाल लहंगे को कोलकाता के 110 कारीगरों ने कन्नौज रोज़ की कशीदाकारी कढ़ाई कर तैयार किया था। मगर, उनके इस आउटफिट में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था कमर के बीचों-बीच बंधी गोल्डन बेल्ट पर लिखा निक जोनस का नाम। इतना ही नहीं प्रियंका के वेडिंग कलीरों पर उनकी और निक की लव स्‍टोरी से जुड़ी कुछ बातों को सिम्‍बॉलिक ढंग से दर्शाया गया था। 

PunjabKesari

सोनम कपूर

बी-टाउन की फैशननिस्ता सोनम कपूर आहूजा लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फाॅलो करती हैं। ईशा अंबानी की शादी में सोनम ने फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का डिज़ाइन किया मोनोटोन लहंगा पहना था। सोनम के पिंक कस्टम लहंगे के दुपट्टे पर 'एवरीथिंग' और 'इज़ एके ओके' शब्द लिखे हुए थे। इसके अलावा सोनम ने लहंगे पर अपना नाम भी लिखवाया था। 

PunjabKesari

नीता अंबानी

ट्रेडिशनल फैशन में नीता अंबानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी में कई खूबसूरत लहंगों में नजर आई थीं लेकिन अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए एक लहंगे ने सबका ध्यान खींचा। नीता अंबानी का यह पिंक लहंगा सबसे हट के और अनोखा था। उनके लहंगे पर हाथ की जड़ाऊ कढ़ाई और रेशम के धागों से बारीक काम किया गया था। उनके लहंगे की ब्‍लाउज पर 'शुभारंभ' लिखा हुआ था और उसके साइड में आकाश और श्‍लोका के नाम भी लिखा गया था। 

PunjabKesari

श्लोका मेहता

बात अगर नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता की करें तो सास की तरह वह भी फैशन में किसी से कम नहीं है। अपनी संगीत सेरेमनी में श्लोका ने पिंक लहंगा पहना था जिस पर उनकी और आकाश अंबानी की लव स्टोरी को दर्शाया गया था। फेमस फैशन डिज़ाइनर क्रेशा बजाज ने श्लोका का लहंगा डिज़ाइन किया था। हाथ की जड़ाऊ एम्ब्रोडरी से लहंगे पर आकाश और श्लोका की पहली मुलाकात और शादी की डेट, नीता अंबानी औ मुकेश अंबानी का नाम लिखवाया था। इतना ही नहीं श्लोका के लहंगे पर उस जगह का नाम भी लिखा हुआ ता जहां आकाश ने उन्हें प्रपोज किया था। 

PunjabKesari

Related News