05 DECFRIDAY2025 9:15:20 PM
Nari

BJP नेता का रंगीन खेल! हाईवे पर महिला संग बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 May, 2025 09:48 AM
BJP नेता का रंगीन खेल! हाईवे पर महिला संग बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल

 नारी डेस्क : भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार से उतरकर खुलेआम यौन संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी का है। यहां के रहने वाले भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडियो में देखा गया कि एक सफेद कार एक्सप्रेसवे पर रुकती है, फिर उसमें से मनोहरलाल धाकड़ और एक महिला बाहर निकलते हैं। महिला बिना कपड़ों के दिखाई देती है और दोनों बीच सड़क पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आते हैं।

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और भाजपा संगठन में खलबली मच गई। जिस कार में यह घटना हुई, वह परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है।

पुलिस ने क्या किया?

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद पता चला है कि यह घटना भानपुरा थाना क्षेत्र में घटी है। इस मामले में भानपुरा थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 296 (धार्मिक भावना भड़काने), 285 (सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से कार्य करने) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। सत्यता की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।"

धाकड़ की पत्नी भी भाजपा से जुड़ी हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत सदस्य हैं। लेकिन इस घटना के बाद पार्टी की छवि को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यह मामला न केवल शर्मनाक है बल्कि सार्वजनिक नैतिकता और कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी गंभीर है। पुलिस और भाजपा संगठन दोनों ही इस मामले की जांच में जुटे हैं, और जनता भी अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।  

 

Related News