20 APRSATURDAY2024 12:52:19 AM
Nari

पूछताछ के लिए रिया से मिलने पहुंची बिहार पुलिस, घर पर नहीं मिली एक्ट्रेस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Jul, 2020 11:09 AM
पूछताछ के लिए रिया से मिलने पहुंची बिहार पुलिस, घर पर नहीं मिली एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बीते दिन एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। पुलिस ने वहां सुशांत को करीबी से जानने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन जब रिया के घर बिहार पुलिस पूछताछ करने पहुंची तो एक्ट्रेस उन्हें घर पर नहीं मिली। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को रिया ना तो घर पर मिली और फोन से भी एक्ट्रेस के साथ संपर्क नहीं हो पाया। वहीं अब बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए नोटिस निकालने पर सोच विचार कर रही है। वहीं बिहार पुलिस उस शख्स को भी तलाश रही है, सुशांत जिसके नाम का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे थे। इसी बीच रिया ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वकील को हायर किया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि रिया अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगी। बता दें सुशांत के पिता के. के. सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने रिया पर सुशांत को प्यार में फंसाकर उससे पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रिया ने सुशांत को मानसिक रू प से भी प्रताड़ित किया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि फैंस, स्टार्स और कई वरिष्ट नेता सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी इस अपील को पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। वहीं मुंबई पुलिस ने अबतक 40 लोगों बयान भी दर्ज कर लिए हैं। हाल ही में महेश भट्ट व करण जौहर के मेनेजर के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

Related News