27 APRSATURDAY2024 1:09:52 PM
Nari

किफायती शॉपिंग के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये बाजार, मिलेगा हर जरूरत का सामान

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 13 Mar, 2021 05:23 PM
किफायती शॉपिंग के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये बाजार, मिलेगा हर जरूरत का सामान

जब भी शॉपिंग की बात आती है तो लोगों के जहन में पहला ख्याल लड़कियों का ही आता है। लड़कियों को शॉपिंग का बहुत ज्यादा शौंक होता है जब तक उन्हें अपने पसंद की चीज न मिल जाए तब तक वह पूरा बाजार घूमती रहेंगी। कईं बार तो ऐसा होता है कि लड़कियों ने अगर कोई सामान लेना होता है तो वो पूरा बाजार खोज लेती हैं लेकिन उन्हें वो चीज मिलती ही नहीं है और तो और कभी उन्हें वो दाम नहीं सही लगता है। अब ऐसे में कईं तो विदेश में रह रहे अपने रिश्तेदारों से ही चीजें मंगवा लेते हैं लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको दिल्ली के ही उन कुछ बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आपको अपनी मन पसंद चीज न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता।

1. खारी बावली बाजार 

PunjabKesari

कईं बार हमें अपने आस-पास वो मसाले नहीं मिल पाते हैं जो हम बाजारों में ढूंढ रहे होते हैं। अब भई खाने पीने का असल स्वाद तो मसालों के साथ ही आता है। ऐसे में दिल्ली का खारी बावली बाजार बेस्ट रहेगा। अगर आपको कहीं से भी मसाले नहीं मिल रहे हैं तो आप खारी बावली बाजार जाएं और जो भी मसाला लेना हो खरीद लें। 

2. टैंक रोड 

शॉपिंग में सबसे अहम चीज होती है जीन्स और कईं बार तो ऐसा होता है कि हम पूरा बाजार घूम लेते हैं लेकिन हमें अपनी मन पसंद और नाप की जीन्स नहीं मिल पाती है। और जीन्स न मिलने का दुख तो हम समझ सकते हैं। ऐसे में भी दिल्ली ही आपके काम आएगी जी हां दिल्ली में टैंक रोड आप जा सकते हैं और आप वहां सभी ब्रांड, नाप और अपनी मन पसंद जीन्स ले सकते हैं। यहां दाम भी आपके हिसाब से मिलेंगे। 

3. नई सड़क

किताबें पढ़ने को शौकीन लोग तो किताबों को ढूंढने के लिए दूसरे राज्य क्या दूसरे देश तक जा सकते हैं। अगर आपको अपनी मन पसंद किताब कहीं भी नहीं मिल रही है तो आप दिल्ली के नई सड़क जाएं वह आपको किताब आसानी से मिल जाएगी। 

4. सरोजिनी नगर

PunjabKesari

मेकअप का सामान हो या फिर महिलाओं की जरूरत का कोई भी सामान हो हर महिला चाहती है कि उसे अच्छा और उनके दाम के हिसाब से सामान मिले। इसके लिए भी दिल्ली का सरोजिनी नगर काफी मशहूर है। यहां आप कपड़े काफी सस्ते में मिल सकते हैं। 

5. चांदनी चौक

चांदनी चौक तो दिल्ली की पहचान है। यह बाजार शादी या फिर फंक्शन की ड्रेसेस के लिए फेमस है। अगर आप शादी के लिए या फिर किसी फंक्शन के लिए अच्छी सी अच्छी ड्रेस या लहंगा ढूंढ रहे हैं तो चांदनी चौक से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। 

Related News