29 APRMONDAY2024 4:26:48 PM
Nari

इतिहास के पन्नों से है दिल्ली की इन जगहों का गहरा नाता, Republic Day पर जरूर करें Explore

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Jan, 2024 07:30 PM
इतिहास के पन्नों से है दिल्ली की इन जगहों का गहरा नाता,  Republic Day पर जरूर करें Explore

हमारा देश हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मानता है। इस साल 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल और ज्यादातर दफ्तर भी बंद ही रहते हैं तो आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली में इस खास मौके पर खास रौनक रहती है। देश के कोने- कोने से लोग दिल्ली के राजपथ रोड पर परेड देखने आते हैं। आप इस दिन दिल्ली के इन ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं...

लाल किला

लाल किले को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। इस दिन लोग दिल्ली का लाल किला घूमने आते हैं। यहां आपको 26 जनवरी के दिन बहुत रौनक देखने को मिलेगी। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल करें। दिल्ली की traffic को मात देने के लिए मेट्रो से बेहतर और कुछ भी नहीं है। दिल्ली के ऐतिहासिक किले के पास आपको 2 मेट्रो स्टेशन मिल जाएंगे। एक चांदनी चौक का स्टेशन और दूसरा लाल किले का स्टेशन। ये दोनों मेट्रो स्टेशन लाल किले से काफी पास है।

PunjabKesari

इंडिया गेट

इंडिया गेट को सैनिकों के लिए समर्पित किया गया है। दरअसल, 70,000 सैनिकों ने पहली world war के दौरान लड़ते हुए जान गंवा दी थी, जिसकी याद में ये स्मारक बनवाया गया। इस स्मारक का उद्धाटन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को किया था। गणतंत्र दिवस पर हर साल भारतीय राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है। दिन हो या रात आप किसी भी वक्त यहां आ सकते हैं।

कर्तव्य पथ

कर्तव्य पथ पर हर साल गणतंत्र दिवस के लिए परेड निकाली जाती है। अगर आप 26 जनवरी का स्पेशल परेड देखना चाहते हैं तो इस दिन आप कर्तव्य पथ जाकर गणतंत्र दिवस के परेड का मनभावन दृश्य देख सकते हैं। इस दिन राष्ट्रपति भवन के गेट से कर्तव्य पथ तक परेड निकाली जाती है। यह परेड भारत की रक्षा क्षमता, संस्कृति और विरासत को दर्शाता है। इस परेड में भारतीय नौसेना और वायु सेना के भारतीय सेना के रेजिमेंट अपने अपने बैंड के साथ सजावट के साथ मार्ट पास्ट करती है।

PunjabKesari

Related News