25 APRTHURSDAY2024 5:42:31 PM
Nari

शास्त्रों से जानें माथे पर तिलक लगाने के अनगिनत फायदे

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 07 Jun, 2020 04:03 PM
शास्त्रों से जानें माथे पर तिलक लगाने के अनगिनत फायदे

ज्योतिष शास्त्र में हफ्ते के सातों दिन का खास महत्व है। कुछ लोग दिन के हिसाब से कपड़ों के रंग पहनते हैं। उसी प्रकार सातों दिन के मुताबिक माथे पर तिलक लगाने का भी रिवाज है। ज्योतिष शास्त्र में चंदन, रोली, सिंदूर और भस्म का तिलक लगाया जाता है। भारतीय रिवाज के मुताबिक जब भी कोई आपके घर पहली बार आता है तो उसका स्वागत तिलक लगाकर किया जाता है। उसके अलावा हफ्ते में सातों दिन में से हर एक दिन के लिए खास तिलक नियमित किया जाता है, जिसका प्रभाव आपके जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है। आइए जानते हैं दिन के मुताबिक आपके लिए कौन सा तिलक कैसे लाभदायक रहेगा...

nari

सोमवार

सोमवार का दिन भोलेनाथ का दिन माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक सोमवार का स्वामी ग्रह चंद्रमा माना जाता है। चंद्रमा का संबंध आपके मन से है। ऐसे में सोमवार के दिन यदि आप चंदन का तिलक माथे पर लगाते हैं तो यह आपके मन को शांति प्रदान करता है। आप चाहें तो इस दिन भस्म का तिलक भी लगा सकते हैं। खासतौर पर जिन लोगों का मन ज्यादा अशांत रहता है, उन्हें आज के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए।

मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी की अराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। हनुमान जी की प्रसन्नता पाने के लिए तेल में घुला हुआ लाल रंग का सिंदूर माथे पर लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी जितनी ऊर्जा शक्ति और बल आपको भी प्राप्त होगा। हर मंगलवार यह उपाय करने से आपकी हर तरह की उदासी और निराशा दूर होती है।

बुधवार

बुधवार के दिन सूखा लाल रंग का सिंदूर लगाने से आपके जीवन में खुशियां आती हैं। सूखा लाल रंग मां दुर्गा और भगवान गणेश जी का प्रतीक है, इस दिन माथे पर इसे लगाने से बुद्धि में बढ़ौतरी होती है। खासतौर पर बच्चों को इस दिन सूखा सिंदूर लगाने से वह पढ़ाई लिखाई में अच्छे मार्कस लेकर आते हैं। 

nari

गुरुवार

गुरूवार ब्रहमा जी का दिन माना जाता है। इस दिन के स्वामी स्वंय बृहस्पति जी होते हैं। उन्हें खुश करने के लिए इस दिन सफेद चंदन का तिलक लकड़ी के पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर माथे पर लगाने से जीवन में खुशियां आती हैं।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। अगर आपके जीवन में तनाव रहता है तो, इस दिन लाल चंदन का तिलक माथे पर लगाएं। तनाव तो दूर होगा ही, साथ ही आपको भोतिक सुख-सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

शनिवार

शनिवार दिन का ग्रह स्वामी शनि होता है। इस दिन भस्म का या फिर लाल चंदन का तिलक लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से शनि देव आपसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं, और जीवन में आने वाले संकटों से आपको बचाते हैं।

nari

रविवार

रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाने से आपके सभी ग्रह सही दिशा में काम करते हैं। लाल चंदन माथे पर लगाने से भगवान विष्णु कि कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है। 

 

Related News