02 MAYTHURSDAY2024 10:16:53 AM
Nari

मिल्क शेक या स्मूदी नहीं...WorkOut से पहले खाएं भीगे हुए चने, मिलेगी भरपूर एनर्जी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 May, 2023 02:28 PM
मिल्क शेक या स्मूदी नहीं...WorkOut से पहले खाएं भीगे हुए चने, मिलेगी भरपूर एनर्जी

अक्सर आपने घरों में देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने चाहिए। भीगे हुए चने कई लोग खाते हैं। कुछ लोग जिम करने के बाद तो कुछ लोग इसे नाश्ते के रूप में लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वर्कआउट करने से पहले भी इसे खाने के कई फायदे मिलते हैं।  वैसे तो वर्कआउट से पहले लोग मिल्क शेक या स्मूदी आदि का सेवन करते हैं, लेकिन आप चाहें तो भीगे चने का सेवन भी कर सकते हैं। भीगे चनों में आयरन, मैग्रीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आइए आपको बताते हैं भीगे हुए चने खाने के फायदे....

PunjabKesari

होती है मसल्स की मरम्मत

वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेना  बहुत जरूरी होता है। इससे मसल्स की ग्रोथ और मरम्मत भी होती है। अगर आप वर्कआउट से पहले भीगे हुए चने खाएंगी तो मांसपेशियां मजबूत होंगी। इससे वर्कआउट के दौरान चोट लगने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। 

बढ़ता है ऊर्जा का स्तर

चनों में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। वर्कआउट से पहले ऊर्जावान होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप भीगे चने खा सकत हैं। भीगे चने आयरन का अच्छा सोर्स होता है। आयरन मांसपेशियों के ऊतकों को बनाए रखने में मदद करता है। इससे मसल्स रिपेयर होती है। इसलिए वर्कआउट के दौरान या बाद में आप पूरे एनर्जेटिक रहे, इसके लिए भीगे चने जरूर खाएं।

PunjabKesari

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित 

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भीगा हुआ चना खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना इस बीमारी के खतरे को रोकता है।

ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करे

वर्कआउट करने से पहले अगर आप भीगे चने खाएंगे, तो इससे आपके शरीर में ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि भीगे चने में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।

PunjabKesari

Related News