26 APRFRIDAY2024 11:32:29 AM
Nari

सुपर फूड्स में नारियल तेल होना बहुत जरूरी, जानते हैं क्यों?

  • Updated: 14 Jan, 2018 12:40 PM
सुपर फूड्स में नारियल तेल होना बहुत जरूरी, जानते हैं क्यों?

अगर आप भी खाना बनाते समय में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते है तो अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दे। खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करें, क्योंकि नारियल तेल में पका खाना काफी फायदेमंद होता है। नारियल तेल में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन E, विटामिन K और कई मिनरल्स जैसे आयरन भरपूर मात्रा मों होता है। एक नए अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि नारियल का तेल एचडीएल लेवल अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है जो दिल के लिए भी सही विकल्प है। नारियल तेल बालों और त्वचा को पोषि‍त करता है लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि नारियल तेल हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी काफी करागर है। हमारे देश में नारियल तेल को पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। इस तेल स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ बहुत से है, जिस वजह से इसे 100% प्राकृतिक तेल कहा जाता है। नारियल तेल कई विभिन्न स्वास्थ्य विकारों जैसे कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह और विभिन्न हृदय रोगों में काफी मददगार साबित होता है। 

 

1. दिल को रखे हैल्दी 

PunjabKesari
नारियल तेल में 50% लॉरिक एसिड होता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और ब्लड प्रैशर को सामान्य करता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा नारिययल तेल कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) नहीं करता जो खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते है। इसके अलावा नारियल तेल धमनियों की सूजन को कम करता है। 

 

2. त्वचा की देखभाल

PunjabKesari
नारियल तेल सभी प्रकार की स्किन के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर है। नारियल तेल झुर्रियों और त्वचा में आने वाले ढीलेपन को रोकने का काम करता है। इसलिए नारियल तेल से युक्त ब्यूटी प्रॉड्क्ट के साथ इस तेल में पका हुआ खाना भी फायदेमंद है। 

 

3. बालों की देखभाल
दक्षिण भारत का एक बड़ा हिस्सा, बालों में नारियल का इस्तेमाल करता है। नारियल तेल बालों को लंबे बनाने में काफी कारगर है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से बालों का विकास तेजी से होता है। साथ ही इससे बालों में चमक आती है और नारियल तेल अच्छे कंडीशनर के रुप में कार्य करता है। 

 

4. वजन होगा कम 

PunjabKesari
नारियल तेल नैचुरल तरीके से वजन कम करने में काफी मददगार है। यह तेल शरीर की चयापचय दर को बढ़ाता है और खाना डाइजेस्ट करने में आसान हो जाता है। इसके अलावा नारियल तेल थायराइड और अंतःस्रावी ग्रंथि को स्वस्थ रूप में काम करने में मदद करता है।  

 

5. प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाएं
शरीर को हेल्दी रखने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। नारियल तेल में मौजूद मिनरल्स आपकी बॉडी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस से लड़कर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते है और शरीर को हेल्दी ऱखने में मदद करते है। 

 

6. पाचन में सुधार
नारियल तेल पाचन में सुधार लाने में काफी मददगार है। यह आईबीएस (चिड़चिड़ेपन और आंत्र सिंड्रोम) को रोकता है। नारियल तेल में मौजूद वसा में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो विभिन्न बैक्टीरिया, कवक और परजीवी से लड़ने में मदद करते हैं और पाचनतंत्र को सुधारते है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News