25 MARTUESDAY2025 1:32:55 AM
Nari

अगर आपकी Body पर भी हैं ये निशान तो आप हैं बहुत Lucky!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Feb, 2025 07:11 PM
अगर आपकी Body पर भी हैं ये निशान तो आप हैं बहुत Lucky!

नारी डेस्क: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद कुछ निशान या बनावटें किसी व्यक्ति की किस्मत का संकेत देती हैं। महिलाओं के शरीर में कुछ खास निशान और बनावट होती हैं, जो उन्हें किस्मत की धनी बनाती हैं और घर में आते ही खुशहाली लाती हैं। आइए जानते हैं उन खास लक्षणों के बारे में, जो एक महिला की किस्मत को उज्जवल बना सकते हैं।

लंबी उंगलियां

जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी होती हैं, उन्हें तेज किस्मत वाली माना जाता है। ये लड़कियां क्रिएटिव होती हैं और करियर में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। साथ ही, बिजनेस और जॉब में भी तरक्की प्राप्त करती हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः प्यार के मामले में Lucky होती हैं 'B' नाम की लड़कियां, जानें इनकी 5 खूबियां

पैरों के निशान

अगर किसी लड़की के पैरों के तलवे पर कमल चक्र या शंख का निशान हो, तो वह लड़की सौभाग्यशाली मानी जाती है। ऐसे लक्षण वाली लड़कियां न केवल अपने करियर में उन्नति करती हैं, बल्कि घर-परिवार में भी सुख-शांति और समृद्धि लाती हैं।

तिल से जुड़ा सौभाग्य

जो लड़कियां नाभि के पास या नाक पर तिल होता हैं, उन्हें भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। ये महिलाएं अपने मायके और ससुराल दोनों में समृद्धि और सुख लेकर आती हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Shashi Kapoor के तीनों बच्चे रहे Bollywood में Flop लेकिन आज किस हाल में-क्या कर रहे?

बड़ी आंखें

जिन लड़कियों की आंखें बड़ी होती हैं, वे अपने घर को खुशियों से भर देती हैं। ऐसी महिलाएं प्यार और समृद्धि के साथ घर में खुशहाली लेकर आती हैं।

लालिमा वाले कान

जिन लड़कियों के कानों में लालिमा होती है, वे अपने पति के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ये महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ तरक्की करती हैं और उनके जीवन में खुशहाली लाती हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः क्या आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ? जानें मूलांक 1 की खासियत!

धन-धान्य की हथेली

जिन लड़कियों की हथेली के बीच का हिस्सा झुकावदार होता है, वे पैसों के मामले में काफी लकी मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं करतीं और उनका जीवन धन-धान्य से भरा रहता है।

चौड़ा माथा

चौड़े माथे वाली लड़कियां ससुराल में खुशहाली लाती हैं। जहां भी वे जाती हैं, वहां सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है।

PunjabKesari

ये सभी लक्षण और निशान शरीर पर किसी खास तरीके से पाए जाते हैं, जो एक महिला की किस्मत और सौभाग्य को दर्शाते हैं। हालांकि, इन बातों का वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।

डिस्कलेमर: (यह जानकारी सामान्य जनरुचि के लिए दी गई है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। सारी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से दी गई है।)
 

 

 

 

Related News