26 APRFRIDAY2024 5:15:32 AM
Nari

फिर से लहराएंगे सिर पर बाल, अपनाएं ये असरदार नुस्खा

  • Updated: 03 Jun, 2017 12:31 PM
फिर से लहराएंगे सिर पर बाल, अपनाएं ये असरदार नुस्खा

पंजाब केसरी(ब्यूटी): कलौंजी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसको कई तरह की दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। कलौंजी में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर कई भरपूर तत्व मौजूद होते है। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल अादि भी पाए जाते है, जो हमारी स्किन के लिए जरूरी तत्व होते है। कलौंजी के इस्तेमाल से केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ही नहीं बल्कि ब्यूटी से जुड़ी कई तरह की प्रॉबल्म भी दूर होती है। आज हम आपको कलौंजी के कुछ सौंदर्य फायदों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है।  


1.चेहरे पर ग्लो 

अक्सर कई लड़कियों का चेहरा रूखा और बेजान सा दिखाई देता है। ऐसे में लड़कियां बहुत से ब्यूटी प्रॉड्क्टस का इस्तेमाल करती है लेकिन अगर आप चाहे तो कलौंजी के पेस्ट में शहद मिलाकर लगा सकती है। इससे चेहरे पर चमक आती है। 

2. बालों का झड़ना 

आजकल झड़ते बालों की समस्या हर महिला की है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान है तो कलौंजी, मेथीदाने के पेस्ट में नारियल का तेल मिलाकर लगा सकते है। इससे बाल का झड़ना बंद हो जाता है। 

3. डेड स्किन 

कलौंजी के पेस्ट में ऑलिव ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन निकल जाती है। इसे अलावा सांवलापन दूर होता है। 

4. पिंपल्स दूर 

पिंपल्स की समस्या हर किसी को परेशान करती है। नींबू के रस में कलौंजी का पेस्ट मिलाकर लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। 

5. फटी एड़िया

कलौंजी के पेस्ट में नींबू और मलाई मिलाकर लगाने से फटी एडियां मुलायम हो जाती है। 
 

Related News