20 JUNTHURSDAY2024 3:00:30 PM
Nari

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी ! कान्स रेड कार्पेट पर Avneet Kaur के भारतीय अंदाज ने जीता सबका दिल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 May, 2024 10:56 AM
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी ! कान्स रेड कार्पेट पर Avneet Kaur के भारतीय अंदाज ने जीता सबका दिल

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने कान्स 2024 में शानदार डेब्यू करके सबके होश उड़ा दिए। 22 साल की उम्र में ही वो भारत का प्रतिनिधित्व विदेश के इतने बड़े इवेंट में कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस की आउटफिट ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। पहले दिन उन्होंने जहां व्हाइट कलर का खूबसूरत जंपसूट पहना था, वहीं कल तो रेड कार्पेट पर उन्होंने कुछ ऐसा किया की सारे भारतीयों को उनपर नाज होगा। उन्होंने इसकी एक वीडियो भी अपने इंस्टा पर शेयर की...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

कान्स रेड कार्पेट पर अवनीत कौर का देसी अंदाज

अवनीत ने कल एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने डार्क ब्लू कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इसे लॉन्ग केप और डायमंड इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने इसे ड्रेस के साथ लॉन्ग केप पेयर किया और बालों को बन में बांध था। शिमरी ड्रेस में उनका मेकअप बेहतरीन था। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- 'और हमने कल रात कान्स रेड कार्पेट पर इतिहास रचा।' हालांकि इस दौरान जिस चीज ने सब से ज्यादा ध्यान खींचास वो था एक्ट्रेस का भारतीय अंदाज में रेड कार्पेट पर धरती का स्पर्श करके आशीर्वाद लेना। इसके साथ ही देसी अंदाज में हाथ जोड़कर भी कई सारे पोज दिए।

PunjabKesari

फैंस का अवनीत का ये गेस्चर खूब पसंद आया और उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


बता दें, एक्ट्रेस यहां शांतनु माहेश्वरी संग अपनी आगामी फिल्म लव इन वियतनाम का पहला लुक जारी करने के आई थीं। ये एक indo vietnamese फिल्म है जिसे राहत शाह काज़मी ने डायरेक्ट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

Related News