18 APRTHURSDAY2024 7:55:16 PM
Nari

Nora Fatehi को धोखा देकर रातों-रात Angad Bedi ने इस हसीना से रचा ली थी शादी!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Feb, 2023 02:18 PM
Nora Fatehi को धोखा देकर रातों-रात Angad Bedi ने इस हसीना से रचा ली थी शादी!

बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही और अंगद बेदी आज दोनों ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ये दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार भी थे। नोरा और अंगद के बीच काफी लंबा रिश्ता रहा था। मगर अचानक ही अंगद बेदी ने नेहा धूपिया संग शादी करके पूरी दुनिया को ही नहीं बल्कि खुद नोरा फतेही को भी झटका दे दिया था। आइए जानते हैं कि कैसे इन दोनों सितारों के बीच प्यार का बीज पनपा, मगर जल्दी ही खत्म भी हो गया।

ऐसे शुरू हुई नोरा फतेही और अंगद बेदी की लव स्टोरी

हालांकि इन दोनों स्टार्स की लव स्टोरी कब और कैसे हुई इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं। मगर कहा जाता है कि पहली बार इन दोनों की मुलाकात युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के फंग्शन्स के दौरान हुई थी। जहां से कुछ वायरल हुए वीडियोज में ये दोनों एक दूसरे संग झूमते दिख रहे थे। यहीं से इनके अफेयर की रिपोर्ट्स मीडिया में छपनी शुरू हो गई थी। नोरा और अंगद के बीच इसके बाद अक्सर ही मुलाकातें होने लगी थी।

PunjabKesari

एक दूसरे को बताते थे सिर्फ दोस्त

हालांकि नोरा फतेही और अंगद बेदी ने हमेशा ही एक दूसरे को अपना दोस्त बताया। नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा, ‘मेरा बहुत छोटा दोस्तों का ग्रुप हैं। जिसमें अंगद बेदी भी शामिल हैं। वो बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो केयरिंग, ईमानदार और सपोर्टिव हैं। वो मेरी बहुत इज्जत करते हैं और हमेशा मुझे मोटिवेट करते हैं। उन्हें मुझमें और मेरे टैलेंट में विश्वास है। मेरी जिंदगी में उनके होने का मैं बहुत सम्मान करती हूं।’ सिर्फ नोरा ही नहीं, अंगद बेदी भी उनकी जमकर तारीफ करते थे। उन्होंने एक बार कहा था, ‘हां, हम कुछ सालों से एक दूसरे को जानते हैं। नोरा एक प्यारी लड़की हैं। हम कॉमन ग्रुप सर्किल में अक्सर मिलते हैं। वो काफी अच्छा काम कर रही हैं और उनकी पॉजिटिवटी मुझे इंप्रेस करती है।'

PunjabKesari

क्या नेहा धूपिया की वजह से टूटा रिश्ता?

जहां एक ओर नोरा  और अंगद के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थी तो वहीं, दूसरी ओर अंगद बेदी ने रातोंरात एक्ट्रेस नेहा से शादी रचाकर हर किसी को दंग कर दिया था। अंगद और नेहा  की शादी की भनक किसी को भी नहीं लगी। जब इनकी तस्वीरें सामने आईं तब जाकर इसका खुलासा हुआ। इनकी अचनाक हुई शादी से नोरा को भी करारा झटका लगा था। दरअसल, नेहा धूपिया, अंगद बेदी संग शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी। इसी वजह से इस कपल ने हड़बड़ी में शादी रचाई थी।

PunjabKesari

नोरा फतेही ने अंगद बेदी को पहचानने से किया इंकार

चौंकाने वाली बात ये है कि बाद में नोरा फतेही ने अंगद बेदी को पहचानने से ही इंकार कर दिया। अंगद बेदी की शादी के बाद नोरा फतेही से जब इसे लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘वो कौन है।’ मगर अब नोरा और अंगद  अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां नोरा फतेही अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल लगातार जीत रही हैं तो वहीं, अंगद बेदी अपनी बेटी मेहर और बीबी नेहा धूपिया संग हैपिली मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

PunjabKesari

Related News