27 APRSATURDAY2024 9:41:35 PM
Nari

सहेली के ही पति से प्रेग्नेंट हो गई थी अमृता अरोड़ा, लोगों ने कहा- घर तोड़ने वाली तो बचाव के लिए आगे आई मां!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Apr, 2023 10:52 AM

अक्सर मलाइका और करीना के साथ पार्टी करते अमृता अरोड़ा भी नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा की वह रियल बहन हैं और करीना की बेस्टी। हालांकि दोनों की तरह अमृता का करियर इतना ब्राइट नहीं रहा। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग करते दिखीं लेकिन उनकी एक्टिंग को फैंस का खासा प्यार नहीं मिला और धीरे-धीरे वह फिल्मों से गायब ही हो गई बावजूद इसके वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही है। अब आप सोच रहें होंगे वो कैसे? दरअसल, उनके बिजनेसमैन पति अमृता सिंह की हर डिमांड पूरी करते हैं। लेकिन जब दोनों की शादी हुई तो खूब खबरें वायरल हुई थी। दरअसल अमृता पर अपनी ही सहेली का घर तो़ड़ने का आरोप लगा था तो चलिए आज अमृता अरोड़ा की ही लवस्टोरी आपको बताते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial)

 

बहन की तरह अमृता भी छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में आ गई थी लेकिन काम से ज्यादा उनकी शादी के चर्चे हुए थे। अमृता ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की थी शकील और अमृता कॉलेज के टाइम के दोस्त थे हालांकि शकील पहले ही शादी कर चुके थे फिर उन्होंने तलाक लेकर अमृता से शादी की। इस पर शकील की पहली पत्नी ने खूब हंगामा किया था कि उनके अफेयर के चलते उनकी शादी टूटी है।

31 जनवरी 1981 में जन्मी अमृता अरोड़ा ने 2002 में रिलीज हुई ‘कितने दूर कितने पास’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म तो नहीं चली लेकिन अमृता लाइमलाइट में आ गई थी। इसके बाद वह अपने अफेयर के लिए सुर्खियों में आई। अमृता का अफेयर पाकिस्तान में जन्मे इंग्लैंड के क्रिकेटर उष्मान से हुआ जो क्रिकेट मैच के लिए भारत में थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई दोनों एक साथ पार्टीज में जाते थे लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद शकील उनकी जिंदगी में आए। शकील की पत्नी निशा भी अमृता की दोस्त थी। लेकिन साल 2005 में वह शकील के ज्यादा करीब हो गई। दोनों की करीबी के चलते शकील की मैरिड लाइफ खराब होने लगी। शकील ने पत्नी निशा को तलाक भी दे दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial)

 

निशा ने अमृता पर कई आरोप लगाए। उन्होंने सरेआम पति चुराने का आरोप लगाया और कहा कि वह पति-पत्नी के बीच आ गई हैं। निशा ने अमृता पर आरोप लगाते हुए ये तक कह दिया था कि वो उनके कपड़े और दूसरे सामान का भी इस्तेमाल करती थीं। हालांकि इसके बाद साल 2009 में अमृता ने मुंबई में तीन रिलिजन में ग्रैंड वेडिंग की पहले क्रिश्चियन, फिर निकाह और पंजाबी ट्रडीशन में भी शादी की रस्में कीं। निशा के आरोपों पर बेटी का बचाव करने उनकी मां आगे आई थी। अमृता की मां जॉयसी अरोड़ा ने निशा के आरोपों को बे-बुनियाद बताया। उन्होंने कहा, 'निशा का साल 2006 में ही तलाक हो गया था और उस समय मेरी बेटी उस्मान अफजल के साथ रिश्ते में थीं। शकील ने उन्हें तलाक के कागजात भी दिखाए थे जिसमें साफतौर पर ये लिखा था कि शकील और निशा का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। अमृता की मां ने ये भी बताया कि निशा और अमृता के बीच पिछले 12 सालों से कोई बातचीत नहीं हुई थी और अमृता की शकील से पहली मुलाकात 2008 में हुई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial)

 

वहीं खबरें ऐसी भी आई थी कि अमृता शादी से पहले ही मां बनने वाली थी इसलिए जल्दबाजी में दोनों ने शादी की। खैर अब दोनों की शादी को काफी साल हो चुके हैं दोनों के दो बेटे हैं अजान और रयान। अमृता अरोड़ा का कहना है कि वह अपने दोनों बेटों की देखभाल कर खुश हैं और बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। अमृता अक्सर अपने पति और फ्रैंड्स के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करती ही रहती हैं। अमृता अरोड़ा के पति फेमस बिजनेसमैन हैं इसलिए अमृता फिल्मों से दूर रहने के बावजूद लग्जरी लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं।

Related News