07 MAYTUESDAY2024 2:00:44 AM
Nari

'फिर वो मुझे छूने लगे'...जब मेट्रो में हुई थी Sanya Malhotra के साथ छेड़खानी! नहीं मिली थी मदद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 May, 2023 05:08 PM
'फिर वो मुझे छूने लगे'...जब मेट्रो में हुई थी Sanya Malhotra के साथ छेड़खानी! नहीं मिली थी मदद

आमिर खान की 'दंगल'  फिल्म तो आप सब ने देखी ही होगी।  इस फिल्म में एक्टर की छोटी बेटी बबीता का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के काम की लोगों ने खूब तारीफ हुई थी। अब सान्या ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक बार दिल्ली मेट्रो में कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी की थी और गलत तरीके से उन्हें छुआ भी था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

सान्या ने सुनाई अपनी आपबीती

Hauterrfly से बातचीत करते हुए सान्या ने बताया, 'मैं जब कॉलेज से निकलती थी, तो 7 से 8 बज जाते थे और कई बार हुआ है कि लोगों ने मुझे फॉलो किया है। एक बार कॉलेज से निकलने के बाद मैंने ग्रीन पार्क से मेट्रो ली। मैं मेट्रो में थी और चार-पांच लड़के थे। औरतों को पता चला जाता है कि अब कुछ तो सही नहीं होने वाला है। मैं चुपचाप थी, क्योंकि मैं अकेली थी। कोई साथ होता है, तो आपको हिम्मत मिलती है।' वो आगे कहती हैं, 'इसके बाद उन्होंने मुझे छेड़ना शुरू कर दिया और फिर छूने लगे। मैं हेल्पलेस थी और मैंने सोचा कि अगर मैंने कुछ ज्यादा बोला, तो कुछ भी हो सकता है इस सिचुएशन में। लोग कहते हैं कि तुमने सुन कैसे लिया? कुछ किया क्यों नहीं? लेकिन जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं, तो आपके हाथ-पैर फूल जाते हैं। उस समय लगता है कि आप किसी तरह बच जाए बस।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

किसी ने नहीं की एक्ट्रेस की मदद

एक्ट्रेस कहती हैं कि मेट्रो में कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।  वो लड़ रही थी, चिल्ला रही थीं, और सब चुपचाप से देख रहे थे। फिर वो राजीव चौंक पर उतरी और भागना शुरू कर दिया। वो लड़के भी पीछे-पीछे उतर कर उसे फॉलो करने लगे लेकिन क्योंकि राजीव चौंक में भीड़ बहुत होती है तो वो बच निकलने में कामयाब हुईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

सान्या मल्होत्रा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म फिल्म कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इसमें एक्ट्रेस ने कॉप का रोल प्ले किया है। अब सान्या मल्होत्रा बहुत जल्द शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आएंगी। हालांकि, मूवी में सान्य का कैसा रोल होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Related News