23 JUNMONDAY2025 2:45:32 PM
Nari

Abdu Rozik बना ‘आलिया’, बहन बनकर फैंस को किया एंटरटेन – वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 May, 2025 01:15 PM
Abdu Rozik बना ‘आलिया’, बहन बनकर फैंस को किया एंटरटेन – वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

 नारी डेस्क: 'बिग बॉस 16' से हर दिल में खास जगह बनाने वाले ताजिकिस्तानी सिंगर और इंटरनेट सेंसेशन अब्दु रोजिक ने एक बार फिर अपने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया है। इस बार अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लड़की का गेटअप लिया है और खुद को अपनी बहन 'आलिया' बता रहे हैं।

साड़ी, चूड़ियां और लंबा विग पहन बने 'आलिया'

वीडियो में अब्दु ने गुलाबी साड़ी पहनी हुई है, हाथों में चूड़ियां हैं और सिर पर लंबा काला विग लगाया हुआ है। पैर में उन्होंने लोफर्स पहने हैं, जो उनकी मस्ती का हिस्सा है। वीडियो में वह वैनिटी वैन के अंदर नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर देखकर कहते हैं-

"हेलो आप सब कैसे हैं? मैं अब्दु रोजिक की बहन हूं, मेरा नाम आलिया है!" इसके साथ ही वह अपनी आवाज भी बदल लेते हैं, जिससे वीडियो और भी मजेदार हो जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

 वीडियो देख फैंस हुए लोटपोट

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अब्दु ने कैप्शन में लिखा- "डेब्यू – मिलिए मेरी बहन से, जो दूसरे मिस्टर से हैं।" फैंस ने अब्दु की इस मस्ती को खूब पसंद किया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की इस कंटेस्टेंट की अचानक बिगड़ी तबीयत , इमरजेंसी वार्ड में किया गया एडमिट

एक यूज़र ने लिखा, "बहुत क्यूट और फनी है!" दूसरे ने कमेंट किया, "अब्दु भाभी!" एक और यूज़र ने कहा, "छोटा भाई जान अब भाभी बन गया!" वीडियो के अंत में अब्दु ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में उंगलियों से दिल का निशान (हार्ट) बनाकर सभी का दिल जीत लिया।

टूटी सगाई, अब सिंगल हैं अब्दु रोजिक

हाल ही में अब्दु रोजिक ने अपनी सगाई टूटने की बात भी सार्वजनिक की थी। उनकी सगाई अमीरा नाम की लड़की से दुबई में हुई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और रिश्ते पर दबाव की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब्दु ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी मंगेतर को कोई परेशान करे, इसलिए रिश्ता खत्म करना पड़ा।

PunjabKesari

 फैंस कर रहे वापसी का इंतजार

अब्दु रोजिक फिलहाल भारत में नहीं हैं। वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं और ईद के बाद दुबई लौट गए थे। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

अब इस मजेदार वीडियो के बाद फैंस को उनकी टीवी या डिजिटल वापसी का बेसब्री से इंतजार है।
 
 

 
 

Related News