11 MAYSATURDAY2024 1:36:28 PM
Nari

तू 70 बरस की, मैं 35 बरस का...  इस दादी पर चढ़ा प्यार का भूत, अपने से दोगुने छोटे लड़के से रचाई शादी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Sep, 2023 05:55 PM
तू 70 बरस की, मैं 35 बरस का...  इस दादी पर चढ़ा प्यार का भूत, अपने से दोगुने छोटे लड़के से रचाई शादी

कहते है कि प्यार उम्र, धर्म, जाति कुछ नहीं देखता है, जिससे होता है हो जाता है। दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने  प्यार में  सारी हदें पार कर दी हैं। इन दिनों पाकिस्तान के एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया है। 35 साल के इस शख्स को अपने से दोगुनी उम्र की महिला से प्यार हो गया और दोनोंं ने शादी भी कर ली। अब 70 साल की दुल्हन चर्चा में बनी हुई है।

PunjabKesari
इस दिलचस्प प्रेम कहानी को सुनकर लोग हैरान भी हैं और उनके मन में कई सवाल भी उठ रहे हैं। 70 साल की महिला को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले शख्स का नाम  नईम शहजाद है। बताया जा रहा है कि 2012 में  उनकी मुलाकात फेसबुक पर महिला से हुई जो कनाडा में रहती है। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों को लगने लगा कि वो एक दूसरे के लिए बेहतर हमसफर बन सकते हैं। 

PunjabKesari
नईम शहजाद ने बताया कि साल 2015 में मैरी ने उन्हें प्रपोज किया था, अगस्त 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि नईम की वीजा संबंधी समस्याओं के कारण वह साथ नहीं रह पाए अब वो एक दूसरे के हो चुके हैं। बुजुर्ग महिला अपने प्यार के लिए खुद कनाडा से पाकिस्तान आई, अब दोनों एक साथ खुशी- खुशी रह रहे हैं। 

PunjabKesari
नईम ने बताया कि मैरी से मुलाकात से पहले वह काफी डिप्रेशन में रहते थे, लेकिन उनकी पत्नी ने उसे पैसे के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी काफी सपोर्ट किया। कुछ लोग नईम को लालची और 'गोल्‍ड डिगर' करार दे रहे हैं। लेकिन नईम ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। हालांकि 
नईम ने इन सभी आरोपों को इंकार करते हुए बताया कि- मैरी बहुत रईस नहीं है, वह पेंशन से गुजारा करती है। वह कहते हैं कि लोगों की बातों से उन्हे अब कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
 

Related News