24 APRWEDNESDAY2024 4:34:54 AM
Nari

BTFW Day 2: दूसरे दिन प्रिंसेस लुक में निक्की तंबोली ने लूटी महफिल, करिश्मा समेत कई एक्ट्रेस ने बटौरी सुर्खियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Oct, 2022 01:34 PM
BTFW Day 2: दूसरे दिन प्रिंसेस लुक में निक्की तंबोली ने लूटी महफिल, करिश्मा समेत कई एक्ट्रेस ने बटौरी सुर्खियां

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का शानदार आगाज हो चुका है। जहां पहले दिन मलाइका ने येलो लंहगे के साथ रैंप पर अपना जलवा दिखाया वहीं दूसरे दिन निक्की तंबोली के लुक ने सारी लाइमलाइट ले ली। निक्की ने मैरुन गाउन में अपनी दिलकश अदाओं के साथ लोगों का दिल जीत लिया। निक्की सोनाली जैन की कलेक्शन की शो-स्टॉपर रही। मैरुन गाउन के साथ एक्ट्रेस ने सिर में क्राउन लगाया था। पूरे लुक में निक्की एकदम परी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डिजाइनर लशकारा के लिए रैंप पर उतरी करिश्मा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने डिजाइनर लशकारा के लिए रैंप पर वॉक किया। हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगे के साथ करिश्मा मैचिंग ब्लाउज में काफी सुंदर दिख रही थी। करिश्मा ने अपना लुक ज्यादातर सिंपल ही रखा । 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्राइडल लुक में कमाल लगी तारा सुतारिया 

तारा सुतारिया ने ब्रैंड कल्कि के लिए रैंप पर वॉक किया। हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क मैरुन लहंगे में एक्ट्रेस के लुक पर हर किसी की नजर ही ठहर गई। लंहगे के साथ एक्ट्रेस ने बालों में  गजरा लगाकर  हाई बन किया। ब्राइडल लुक के साथ तारा ने रैंप पर धमाकेदार एंट्री की ।

PunjabKesari

गोल्डन लहंगे में अपसरा लगी दिव्या खोसला 

बॉलीवुड सिंगर और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने डिजाइनर मोहित फालोद के लिए रैंप पर वॉक किया। दिव्या ने गोल्डन लहंगे, मैचिंग ब्लाउज, माथे में मांग टीका और चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

गुजराती लुक में गॉर्जियस दिखी दिया मिर्जा 

अपने यूनिक लुक के साथ दीया मिर्जा ने लोगों का अटेंशन हासिल किया। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ गुजराती कल्चर को फ्लॉन्ट किया। मल्टीकलर लहंगे के साथ मांग टीका, हैवी ज्वेलरी और हाथों में लाल चूड़ियां, कर्ली हेयर के साथ लुक एक्ट्रेस ने हर किसी का अटेंशन ग्रेब किया। दिया ने डिजाइनर जिज्ञा एम के लिए रैंप पर वॉक किया।  

PunjabKesari

क्रीश्चन ब्राइड लुक में खूबसूरत दिखी शेफाली

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने व्हाइट गाउन में रैंप पर उतरकर फैंस को अट्रैक्ट किया। शेफाली ने (INIFID Vash) के क्लेकशन का ब्रांड (Ivana) अपने ड्रेस के जरिए रैंप पर फ्लांट किया। व्हाइट गाउन और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया।

PunjabKesari

बेटी के साथ रैंप पर आई ईशा कोप्पिकर 

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी बेटी रियाना के साथ रैंप पर उतरी। पीच कलर गाउन के साथ एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की ज्वेलरी कैरी की थी। इसके अलावा उनकी बेटी ने भी सेम आउफिट पहना था। बेटी रियाना ने सिर पर ताज पहना था जो उन्हें प्रिंसेस की लुक दे रहा था। 

PunjabKesari

सिंपल लुक से जीता दिव्या दता ने दिल 

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने डिजाइनर बाणी बेसवाल के लिए रैंप पर उतरी । सिंपल फ्लोरल साड़ी और कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्राइडल लुक में दिखी अहाना कुमरा 

रेड लहंगे और हैवी ज्वेलरी के साथ अहाना कुमरा ने रैंप पर वॉक किया। अहाना कुमरा ने ब्रांड (Bespokewala) के लिए रैंप पर वॉक किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 

Related News