26 APRFRIDAY2024 3:13:26 AM
Life Style

जैकलीन ने खरीदा बैग तो किसी ने ..., जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कैसे खर्च की अपनी पहली कमाई

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 11 Jul, 2018 04:05 PM
जैकलीन ने खरीदा बैग तो किसी ने ..., जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कैसे खर्च की अपनी पहली कमाई

जिदंगी की पहली कमाई हर किसी के लिए बेहद खास होती है। पहली बार काम करने के बाद जो पैसा मिलता है उससे लोग अपने लिए कुछ लेेते हैं तो कई अपनी फैमली को वह पैसे दे देते हैं। हां पर हर किसी को पूरी जिंदगी यह याद जरूर रहता है कि उसने अपनी पहली सैलरी कैसे, कहां और किस पर खर्च की। फिर वह चाहे वॉलीवुड एक्ट्रेस ही क्यों ना हो। 

 

आज हम आपको 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी का क्या किया था?। तो आइए जानते हैं किस एक्ट्रेस ने पहली सैलरी से बैग लिया और किस ने मां को दिए सारे पैसे। 

 

1. प्रियंका चोपड़ा

PunjabKesari
अब एक -एक फिल्म के लिए करोड़ों लेने वाली प्रियंका चोपड़ा की पहली सैलरी सिर्फ 5 हजार रूपए थी। उन्होंने अपनी सैलरी को खर्चने की बजाए अपनी मां मधु चोपड़ा को दे दिए थे। मां ने भी प्रियंका की सैलरी को खर्च करने की जगह पर एक लॉकर में रख दिया था। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

 

2. जैकलीन फर्नांडिस

PunjabKesari
अपनी क्यूट स्माइल और खूबसूरती से लाखो लोगों को दीवाना बनाने वाली जैकलीन ने महज 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पहली सैलरी से खुद के लिए एक स्टाइलिश बैग खरीदा था। इस बैग को लेने का सपना जैकलीन कई दिनों से ले रही थी। आखिर अपनी पहली कमाई से उन्होंने अपना सपना पूरा कर ही लिया।

 

3. रिचा चड्ढा

PunjabKesari
अपनी पहली फिल्म से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रिचा चड्ढा ने 12 साल की उम्र में पहला वॉयस ऑवर किया था। वॉयस ऑवर करने के लिए उनको 200 रूपए मिले थे। रिचा ने अपनी पहली कमाई अपने पापा के हाथों में रख दी थी। 

 

4. कलकी

PunjabKesari
कलकी बॉलीवुड की एक एेसी एक्ट्रेस है जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस एक्ट्रेस ने अपनी पहली कमाई लंदन में की थी। इन पैसों को कलकी ने लीज देने में यूज किया था।  

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News