26 APRFRIDAY2024 5:51:07 AM
Life Style

सोनाली की बर्थडे विश का रणवीर ने दिया एेसा जवाब, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 16 Aug, 2018 06:55 PM
सोनाली की बर्थडे विश का रणवीर ने दिया एेसा जवाब, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है। इसी वजह से वह अपने बेटे से दूर हैं। एेसा पहली बार हुआ है कि वह बर्थडे पर उसके साथ नहीं थी। अपने बेटे के जन्मदिन पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। इसमें रणवीर के बचपन की कुछ तस्वीरें थी। इसके बाद रणवीर बहल ने भी अपनी मां को 'थैंक्यू' कहा है। 

 

PunjabKesari


उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एस तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें चारों और लाइट का रिंग मौजूद है। जो कि पॉजिटिविटी का संदेश है। तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है, 'आप सभी ने मेरे चारों तरफ रोशनी का एक घेरा बनाया है। सभी का धन्यवाद, मुझे हर तरह का सपोर्ट देने के लिए।'


आपको बता दें, जब रणवीर को सोनाली की बीमारी के बारे में पता चला था तो उसने बड़े ही साकारात्मक ढंग इस बात को लिया था। वह इस मुश्किल घंडी में अपनी मां का सपोर्ट सिस्टम बने। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News