08 MAYWEDNESDAY2024 11:46:24 PM
Life Style

निक नहीं, इस शख्स के साथ सड़क पर डांस करती नजर आईं प्रियंका!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 16 Jul, 2018 05:32 PM
निक नहीं, इस शख्स के साथ सड़क पर डांस करती नजर आईं प्रियंका!

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा बटौर रही हैं। ब्वॉयफ्रैंड निक जोनास के साथ लगातार आ रही उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है लेकिन कुछ दिनों से प्रियंका निक के बिना ही न्यूयॉर्क में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। 

हाल ही में प्रियंका की न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई, जहां उनके साथ एक और शख्स नजर आया। जी हां, वो शख्स निक जोनास नहीं बल्कि लियाम हेम्सवर्थ है। न्यूयॉर्क की सड़कों पर प्रियंका निक को भूलाकर इस शख्स के साथ मस्ती भरे मूड में डांस कर रही है, जहां प्रियंका काफी सेक्सी अंदाज में दिखी। आपको बता दें कि यह एक गाने की शूटिंग है, जिसमें प्रियंकां और लियाम हेम्सवर्थ एक-साथ डांस कर रहे हैं। प्रियंका के इस डांस की तस्वीरें उनके फैंस पेज ने भी शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

  PunjabKesari


इस दौरान प्रियंका ने डीप वी-नेक पिंक कलर की ड्रैस पहनी, जिसके साथ प्रियंका ने न्यूड कलर की हील ट्राई की और डार्क लिप शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News